Click Here
Click Here
Click Here

जमशेदपुर में चापड़ के दम पर लूट की कोशिश, लोगों के पहुंचते ही आरोपी छोड़ गए हथियार और मोबाइल

Jamshedpur: जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में रविवार रात चापड़ के बल पर लूटपाट की कोशिश का मामला सामने आया है. बारीडीह...

चापड़ के दम पर लूट की कोशिश के बाद जांच में जुटी पुलिस
चापड़ के दम पर लूट की कोशिश के बाद जांच में जुटी पुलिस

Jamshedpur: जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में रविवार रात चापड़ के बल पर लूटपाट की कोशिश का मामला सामने आया है. बारीडीह निवासी राजेश कुमार से दो बाइक सवार युवकों ने पहले पैसे मांगे और फिर उनका मोबाइल छीनने का प्रयास किया. विरोध करने पर आरोपियों ने चापड़ निकालकर उन्हें धमकाया. हालांकि, राजेश के शोर मचाते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिससे दोनों बदमाश घबराकर भाग निकले.

पैसे देने के बाद भी नहीं माने आरोपी

पीड़ित राजेश कुमार, जो मार्केटिंग का काम करते हैं, ने बताया कि वह सड़क किनारे रुके हुए थे. इसी दौरान बाइक से आए दो युवकों ने उनसे पैसे मांगे. उन्होंने कुछ पैसे दे भी दिए, लेकिन इसके बावजूद आरोपी और रकम की मांग करने लगे. जब उन्होंने इनकार किया तो बदमाशों ने उनका मोबाइल छीनने की कोशिश की और चापड़ दिखाकर डराने लगे.

भागते समय छूट गए चापड़ और मोबाइल

हंगामा सुनकर स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े. लोगों को अपनी ओर आता देख दोनों आरोपी बाइक से फरार होने लगे, लेकिन कुछ ही दूरी पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई. इस दौरान उनके पास मौजूद दो चापड़ सड़क पर गिर गए और जल्दबाजी में वे पीड़ित का मोबाइल भी वहीं छोड़कर भाग निकले.

ALSO READ: चापड़ के खिलाफ एक्शन मोड में जमशेदपुर पुलिस, शहरभर की दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, सैकड़ों हथियार बरामद

दो संदिग्ध हिरासत में, जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही बर्मामाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है. फिलहाल उनकी पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है. पुलिस का कहना है कि बरामद चापड़, पीड़ित के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *