जमशेदपुर: बेटे ने पिता को ‘भूत’ समझ चापड़ से काटा गला

Jamshedpur: जिले के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां कृष्णा रोड स्थित एक घर...

Jamshedpur: जिले के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां कृष्णा रोड स्थित एक घर में शुक्रवार की देर रात उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब एक बेटे ने अपने ही पिता पर जानलेवा हमला कर दिया. चौंकाने वाली बात यह है कि हमला करने के बाद आरोपी बेटा इसे कोई अपराध नहीं, बल्कि ‘अदृश्य शक्ति’ पर किया गया हमला बता रहा है.

चीख-पुकार, खून से लथपथ मिले पिता

घटना शुक्रवार की देर रात की है. कृष्णा रोड स्थित आवास में अचानक चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनकर पड़ोसियों के कान खड़े हो गए. जब लोग भागकर घर के अंदर पहुंचे, तो वहां का मंजर देखकर उनकी रूह कांप गई. घर के मुखिया करण सिंह फर्श पर खून से लथपथ पड़े तड़प रहे थे. चारों तरफ खून फैला हुआ था और उनके शरीर पर धारदार हथियार के गहरे निशान थे. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा निशांत सिंह मौके से भागा नहीं, बल्कि वहीं मौजूद था. उसकी आंखों में अजीब सी दहशत और व्यवहार में असामान्य बदलाव देखकर पड़ोसियों ने बिना वक्त गंवाए उसे पकड़ लिया. तुरंत इसकी सूचना सिदगोड़ा पुलिस को दी गई.

Also Read: आरोपी ही खोल रहे पोल, खाता न बही विनय सिंह को जमीन दिलाने के लिए विनय चौबे ने किया सब सही

मुझे लगा वो भूत है,आरोपी का अजीबोगरीब दावा

पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में जो बात सामने आई, उसने सबको सन्न कर दिया है. आरोपी निशांत बार-बार पुलिस को यह कह रहा है कि उसने अपने पिता को नहीं, बल्कि एक भूत को मारा है. घायल करण सिंह को आनन-फानन में एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी स्थिति अब भी चिंताजनक बनी हुई है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *