बकरीद को लेकर जामताड़ा प्रशासन अलर्ट, शांति-सौहार्द बनाए रखने पर जोर

Report: Yogesh Kumar Jamtara: आगामी ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर समाहरणालय स्थित एसजीएसवाई प्रशिक्षण...

Jamtara News
जिला स्तरीय केंद्रीय शांति समिति की बैठक

Report: Yogesh Kumar

Jamtara: आगामी ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर समाहरणालय स्थित एसजीएसवाई प्रशिक्षण भवन सभागार में जिला स्तरीय केंद्रीय शांति समिति की बैठक आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार ने की. बैठक में संवेदनशील स्थलों की पहचान, ईदगाहों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, ड्रोन निगरानी, बिजली-पानी, साफ-सफाई और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर चर्चा हुई. उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए तैयार है.

अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी

उन्होंने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए लोगों से अपुष्ट सूचनाएं साझा नहीं करने की अपील की. वहीं पेयजल समस्या के समाधान के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम सक्रिय रहने की जानकारी दी. पुलिस अधीक्षक शम्भू कुमार सिंह ने कहा कि जिले में शांति और भाईचारे का माहौल कायम रखना सभी की जिम्मेदारी है. उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम सक्रिय है और पर्व के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात किए जाएंगे.

बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष दीपिका बेसरा, उप विकास आयुक्त असीम किस्पोट्टा, अपर समाहर्ता पूनम कच्छप समेत कई पदाधिकारी और शांति समिति के सदस्य मौजूद रहे.

बकरीद पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क, थाना प्रभारियों को दिए निर्देश

वहीं, बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर पुलिस अधीक्षक शम्भू कुमार सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में संवेदनशील क्षेत्रों में गश्ती बढ़ाने, विधि-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए. पुलिस अधीक्षक ने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने को कहा. साथ ही सभी थाना प्रभारियों को स्थानीय शांति समिति के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने और पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने का निर्देश दिया गया.

यह भी पढ़ें: कोडरमा: अवैध बोल्डर लदा दो हाइवा जब्त, खनन विभाग की कार्रवाई

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *