गिरिडीह: भीषण गर्मी में पुलिस की सराहनीय पहल, थानों के बाहर पेयजल की व्यवस्था

Giridih: भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच आम लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से गिरिडीह पुलिस ने सराहनीय और...

Giridih: भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच आम लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से गिरिडीह पुलिस ने सराहनीय और मानवीय पहल की है. जिले के मुफस्सिल एवं पचम्बा थाना परिसर के बाहर राहगीरों और आम जनता के लिए प्याऊ की व्यवस्था शुरू की गई है, ताकि तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच लोगों को ठंडा और स्वच्छ पेयजल आसानी से उपलब्ध हो सके. इस जनहितकारी के मौके पर पुलिस अधीक्षक गिरिडीह स्वयं मौजूद रहे. उन्होंने दोनों थाना परिसरों के बाहर की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और वहां मौजूद लोगों को अपने हाथों से ठंडा पानी पिलाकर अभियान की शुरुआत की. इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने भी व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाई.

यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनावः झारखंड में भाजपा का मास्टरस्ट्रोक, अकेले लड़कर विपक्षी खेमे में खलबली मचाने की तैयारी

दूसरे थानों में भी होगी पेयजल की व्यवस्था

गौरतलब है कि इन दिनों जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है. दोपहर के समय सड़क पर निकलने वाले राहगीर, मजदूर, रिक्शा चालक, बुजुर्ग और आम लोग गर्मी से काफी परेशान हो रहे हैं. ऐसे में पुलिस द्वारा की गई यह पहल लोगों के लिए बड़ी राहत दे रहा है. थानों के बाहर लगाए गए प्याऊ केंद्रों पर लोगों को साफ और ठंडा पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, फिलहाल इस अभियान की शुरुआत मुफस्सिल और पचम्बा थाना से की गई है. आने वाले दिनों में गिरिडीह जिले के सभी थानों और ओपी परिसरों के बाहर भी इसी प्रकार की शीतल पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके.

यह भी पढ़ें: सरायकेला में भीषण गर्मी-लू को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, डीसी ने दिया पेयजल व स्वास्थ्य सुविधा दुरुस्त रखने का निर्देश

पुलिस की इस पहल की राहगीर कर रहे सराहना

स्थानीय लोगों और राहगीरों ने गिरिडीह पुलिस की इस पहल की जमकर सराहना की है. लोगों का कहना है कि पुलिस का यह कदम केवल राहत पहुंचाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता भी मजबूत होगा. भीषण गर्मी के बीच मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी यह पहल समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश भी दे रही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *