Click Here
Click Here
Click Here

जामताड़ा: श्यामपुर मुहर्रम अखाड़ा में पारंपरिक खेल-कौशल का शानदार प्रदर्शन, शिक्षा व एकजुटता का संदेश

Jamtara: जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के श्यामपुर गांव में आयोजित मुहर्रम अखाड़ा कार्यक्रम उत्साह, जोश और पारंपरिक खेल-कौशल के शानदार प्रदर्शन के साथ...

Jamtara: Shyampur Muharram Arena showcases traditional sports skills, spreading the message of education and unity.

Jamtara: जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के श्यामपुर गांव में आयोजित मुहर्रम अखाड़ा कार्यक्रम उत्साह, जोश और पारंपरिक खेल-कौशल के शानदार प्रदर्शन के साथ संपन्न हुआ. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, खेल प्रेमियों और आसपास के क्षेत्रों से आए लोग शामिल हुए. कार्यक्रम में नेशनल ह्यूमन राइट एंड जस्टिस मूवमेंट के केंद्रीय सचिव हाफिज एहतेशामुल मिर्जा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे. उनके साथ संगठन के झारखंड प्रदेश महासचिव अकबर अंसारी एवं प्रदेश प्रभारी सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे. श्यामपुर मुहर्रम अखाड़ा कमेटी की ओर से सभी अतिथियों का पगड़ी एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर जामताड़ा, धनबाद और पश्चिम बंगाल से आए खिलाड़ियों ने पारंपरिक लाठी खेल और अन्य हैरतअंगेज करतबों का मनमोहक प्रदर्शन किया. खिलाड़ियों के कौशल ने उपस्थित दर्शकों की खूब सराहना बटोरी. केंद्रीय सचिव हाफिज एहतेशामुल मिर्जा और प्रदेश महासचिव अकबर अंसारी ने भी लाठी खेल का प्रदर्शन कर युवाओं का उत्साहवर्धन किया.

यह भी पढ़ें: सिमडेगा: पोक्सो मामले में आरोपी की मिली 20 वर्ष की जेल और ₹20000 जुर्माने की सजा

शिक्षा को आधार बनाने की अपील

सभा को संबोधित करते हुए हाफिज एहतेशामुल मिर्जा ने कहा कि जिले के विभिन्न स्थानों पर मुहर्रम अखाड़ों का आयोजन होता है, लेकिन श्यामपुर आने पर उन्हें हमेशा अपने गांव जैसा अपनापन महसूस होता है. उन्होंने कहा कि यहां के लोगों ने उन्हें हमेशा सम्मान और स्नेह दिया है. “मैं कोई नेता नहीं, बल्कि आप सभी का बेटा और भाई हूं. जब भी आपको मेरी जरूरत होगी, एक आवाज पर मैं आपके साथ खड़ा मिलूंगा.” प्रदेश महासचिव अकबर अंसारी ने कहा कि श्यामपुर मोहर्रम अखाड़ा में उमड़ी भीड़ समाज की एकजुटता का प्रतीक है. उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि जिस समर्पण और अनुशासन के साथ वे खेलों में प्रतिभा दिखा रहे हैं, उसी लगन से शिक्षा के क्षेत्र में भी आगे बढ़ें, ताकि समाज का सर्वांगीण विकास हो सके. उन्होंने कहा कि नेशनल ह्यूमन राइट एंड जस्टिस मूवमेंट कोई राजनीतिक दल नहीं, बल्कि लोगों के हक और अधिकारों के लिए कार्य करने वाला एक सामाजिक संगठन है. उन्होंने युवाओं से संगठन से जुड़कर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने का आह्वान किया. संगठन के सदस्य समसुल खान ने भी अपने संबोधन में कहा कि संगठन लगातार आम लोगों के अधिकारों की रक्षा और जागरूकता के लिए कार्य कर रहा है तथा अधिक से अधिक लोगों को इससे जुड़ना चाहिए. कार्यक्रम के अंत में संगठन की ओर से श्यामपुर मोहर्रम अखाड़ा कमेटी के सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया गया.

यह भी पढ़ें: झारखंड इंटक के अध्यक्ष फिर बने डॉ. प्रदीप बालमुचू, महाधिवेशन में मजदूर हितों पर कई प्रस्ताव

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *