Jamtara: दुमका रोड स्थित इंडियन पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार को ट्रक और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान जामताड़ा के जीतू डंगाल आदिवासी टोला (मस्जिद के पास) निवासी विनोद मुर्मू के रूप में हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाजार की ओर से एक ट्रक धीमी गति से आ रहा था. इसी दौरान उदलबनी की ओर से तेज रफ्तार में आ रही ग्लैमर बाइक ट्रक से टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार विनोद मुर्मू सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. दुर्घटना में उसके बाएं पैर में गंभीर चोट आई.

पुलिस मामले की जांच में जुटी
घटना के समय वहां से गुजर रहे बजरंग दल के जिला संयोजक राकेश पाल ने तत्परता दिखाते हुए घायल को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया.घटना की सूचना मिलते ही जामताड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बाइक एवं ट्रक को जब्त कर थाना ले गई. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
ALSO READ : अमेरिका-ईरान युद्ध : होर्मुज में लापता भारतीय क्रु मेंबर की हुई मौत, हमले के बाद हुआ हादसा
