Click Here
Click Here

कुआं भरने के दौरान JCB दुर्घटनाग्रस्त, ऑपरेटर की मौत

Koderma: जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गड़गी निवासी जेसीबी ऑपरेटर की महाराष्ट्र के नासिक में जेसीबी से कुआं भरने के दौरान...

Koderma: जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गड़गी निवासी जेसीबी ऑपरेटर की महाराष्ट्र के नासिक में जेसीबी से कुआं भरने के दौरान हादसे में मौत हो गई. जेसीबी दुर्घटनाग्रस्त होकर नीचे गिर गई, जिससे ऑपरेटर की मौके पर ही जान चली गई.

मृतक की पहचान

मृतक की पहचान रोहित साव (38 वर्ष), पिता अकलु साव, के रूप में हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार की शाम महाराष्ट्र के नासिक में कुआं भरने का कार्य चल रहा था. इसी दौरान अचानक जेसीबी मशीन अनियंत्रित होकर नीचे गड्ढे में गिर गई.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

मौके पर मौत

हादसा इतना भयावह था कि रोहित साव जेसीबी मशीन के नीचे दब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है.

Also Read: चाईबासा से भटककर कराईकेला पहुंचा 12 वर्षीय बालक, पुलिस ने बालकुंज भवन पहुंचाया

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

परिजनों ने बताया कि रोहित साव पिछले महीने ही नासिक गए थे. घटना से पहले दोपहर में उन्होंने अपनी पत्नी से फोन के माध्यम से बातचीत भी की थी. मृतक अपने पीछे माता-पिता सहित पत्नी सविता देवी एवं 10 वर्षीय पुत्री ज्योति कुमारी, 08 वर्षीय प्रिंस कुमार एवं 05 वर्षीय नीतीश कुमार सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं.

शव लाने की तैयारी

परिजन शव को लाने की तैयारी कर रहे हैं. घटना के बाद पूरे परिवार और गांव में शोक का माहौल है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *