सरायकेला : PM मोदी के 12 साल पूरे होने पर चादरपोशी कर मांगी सुख समृद्धि की दुआ

Saraikela : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल का 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चुना शाह बाबा की मजार पर चादरपोशी...

Saraikela : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल का 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चुना शाह बाबा की मजार पर चादरपोशी की गयी. इस दौरान देश की सुख समृद्धि और अमन चैन के लिए विशेष दुआ मांगी गयी. चादरपोशी के दौरान समुदाय के लोगों ने केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही विकास योजनाओं और देश की तरक्की को लेकर खुशी जाहिर की. मजार पर फातिहा पढ़कर मुल्क की सलामती, आपसी भाईचारे और हर वर्ग के कल्याण की दुआ की गयी.
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय के लोग उपस्थित रहे और उन्होंने देश की एकता और प्रगति के लिए सामूहिक रूप से प्रार्थना की.

 

ALSO READ : झारखंड और बिहार के सियासी गलियारे से महाधमाका : बिहार के महाधिवक्ता पीके शाही का इस्तीफा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *