Click Here
Click Here

मेन रोड में पार्किंग है नहीं, उसके बाद भी काटे जा रहे चालान

Ajay Dayal Ranchi: मेन रोड ही नहीं अन्य स्थानों पर भी नो पार्किंग का चालान काटे जाने पर कुछ सामाजिक संस्था और...

Ajay Dayal

Ranchi: मेन रोड ही नहीं अन्य स्थानों पर भी नो पार्किंग का चालान काटे जाने पर कुछ सामाजिक संस्था और आम लोगों ने ट्रैफिक पुलिस व नगर निगम के कार्यशैली पर सवाल उठाये हैं. लोगों का कहना है कि रोड पर थोड़ी देर दो या चार पहिया खड़ी करने पर नो पार्किंग का चालान काटा जाता है. जिससे आम लोगों और कुछ सामाजिक संगठनों ने ट्रैफिक पुलिस व नगर निगम के कार्यशैली पर सवाल खड़े किये हैं. 

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

मेन रोड में कुछ स्थानों पर है पेड पार्किंग

मेन रोड में मार्केटिंग के लिए कई मॉल बने हुए हैं, मेन रोड में अलबर्ट एक्का चौक के सदर अस्पताल के सामने, जीइएल चर्च, सैनिक मार्केट, रोस्पा टॉवर के पास पेड पार्किंग है

मेन रोड में कुछ मॉल के अलावा नहीं है कहीं पार्किंग की व्यवस्था

इसके अलावा मेन रोड किसी भी मॉल के सामाने पार्किंग की पेड या अनपेड पार्किंग की व्यवस्था नहीं है. जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. थोड़ी देर वाहन खड़ी करने पर चालान काटा जा रहा है. लोगों और सामजिक संगठनों ने इस पर आपत्ति जतायी है.

निगम के पार्किंग में शनिवार व रविवार को पार्किंग शुल्क आधा लेने का है नियम, एजेंट के कर्मचारी करते हैं मनमानी 

कुछ जगहों पर निगम के द्वारा टेंडर कर एजेंट को पार्किंग के वसूली का अधिकार दिया जाता है, लेकिन पेड पार्किंग में वसूली करने वाले एजेंट के कर्मचारी मनमानी करते हैं. शनिवार व रविवार को भी वे लोग लोगों का कहना है कि पार्किंग की व्यवस्था हो जाये उसके बाद यदि चालान काटा जाय तो कोई परेशानी नहीं होगी. मेन रोड ही नहीं सर्कुलर रोड सहित अन्य कई स्थानों पर कई मॉल हैं, लेकिन शायद ही किसी मॉल के पास पार्किंग की व्यवस्था हो. 

Read Also: झारखंड के महाधिवक्ता के इस्तीफे की सूचना, कयासों का बाजार गर्म

पार्किंग नहीं होने से मजबूरी में रोड पर लगाते हैं वाहन

लोगों की मजबूरी है कि मार्केटिंग करने जाते हैं तो उन्हें रोड पर ही वाहन पार्क करना पड़ता है. ऐसे में जाम लगता है और ट्रैफिक पुलिस नो पार्किंग का चालान भी काट देते हैं. हालांकि नगर निगम द्वारा 31 स्थानों पर पार्किंग चिंहित किया गया है, लेकिन पार्किंग का कहीं भी डिस्पले नहीं है. जिसके कारण वाहन चालक अपने वाहन रोड पर खड़ी कर देते हैं. वाहन चालकों को 500 और 650 रुपये का चपत लग रहा है. 500 रूपये का चालान नो पार्किंग का जुर्माना है, यदि वाहन को क्रेन द्वारा उठा कर ले जाया जाता है तो उसके लिए वाहन मालिक को 650 रुपये जुर्माना देना पड़ता है.

13 दिनों नो पार्किंग के 77.61 लाख रुपये के काटे गये चालान

नो पार्किंग करने वाले वाहन चालकों पर दिन कार्रवाई हो रही है. प्रत्येक दिन 1000 से अधिक चालान काटे जा रहे हैं. नो पार्किंग जुर्माना 500 रुपये है, ऐसे आकड़े बताते हैं कि 13 दिनों में केवल नो पार्किंग में लगभग 72(77.61) लाख रुपये चालान काटे गये हैं.  

कब कितना वाहनों का कटा चालान

तारीख नो पार्किंग

  • 02 जून 1200
  • 03 जून 1381
  • 04 जून 1059
  • 05 जून 1286
  • 06 जून 1176
  • 07 जून 866
  • 08 जून 1818
  • 09 जून 1555
  • 10 जून 1232
  • 11 जून 1317
  • 12 जून 1394
  • 13 जून 1238

________

कुल 15,522

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *