उमेश प्रसाद सिंह बनें बालूमाथ के नए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी

Latehar : झारखंड सरकार द्वारा जारी प्रशासनिक आदेश के तहत उमेश प्रसाद सिंह को बालूमाथ का नया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) नियुक्त...

Latehar : झारखंड सरकार द्वारा जारी प्रशासनिक आदेश के तहत उमेश प्रसाद सिंह को बालूमाथ का नया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) नियुक्त किया गया है. उनके पदभार ग्रहण करने की सूचना मिलते ही क्षेत्र के लोगों में कानून व्यवस्था को लेकर नई उम्मीद जगी है.
सिंह को एक अनुभवी एवं कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी माना जाता है. उनके कार्यकाल से बालूमाथ अनुमंडल में अपराध नियंत्रण, अवैध गतिविधियों पर रोक और आम जनता को बेहतर पुलिस व्यवस्था मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.
बालूमाथ क्षेत्र लंबे समय से कई प्रशासनिक एवं कानून व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर चर्चा में रहा है. ऐसे में नए एसडीपीओ के रूप में उमेश प्रसाद सिंह की नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है. स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों ने उनके स्वागत के साथ बेहतर पुलिसिंग की आशा व्यक्त की है.
जानकारी के अनुसार सिंह जल्द ही क्षेत्र का दौरा कर थाना स्तर की व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे और लंबित मामलों एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करेंगे.
क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जतायी है कि उनके नेतृत्व में बालूमाथ अनुमंडल में शांति व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा.

 

ALSO READ : पतरातु पावर प्लांट के दूसरे यूनिट का ट्रायल सफल, राज्य को मिलेगी 85 फीसदी बिजली

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *