Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड BJP के दिग्गज एकजुट, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिया सांगठनिक एकजुटता का मूलमंत्र

Ranchi: झारखंड राज्यसभा चुनाव की आहट के बीच राजधानी रांची में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित...

Ranchi: झारखंड राज्यसभा चुनाव की आहट के बीच राजधानी रांची में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कोर कमेटी की बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने सूबे के तमाम दिग्गज चेहरों को एक मंच पर लाकर सांगठनिक एकजुटता का शंखनाद किया. इस बैठक की खास बात यह रही कि इसमें न केवल मौजूदा कोर कमेटी शामिल हुई, बल्कि राज्य के चार पूर्व मुख्यमंत्रियों और कई पूर्व प्रदेश अध्यक्षों की मौजूदगी रही. बैठक की शुरुआत में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को पुस्तक भेंट कर उनका स्वागत किया. इसके बाद शुरू हुआ सांगठनिक समीक्षा और आगामी रणनीति का दौर. इसमें जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने और बूथ प्रबंधन को अभेद्य बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई. राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि झारखंड की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों के बीच, सभी वरिष्ठ नेताओं का अनुभव और युवा ऊर्जा का समन्वय ही राज्य में सत्ता परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगा. नेताओं को आपसी समन्वय के साथ जनता के बीच जाने का निर्देश दिया गया है.

यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव: दिग्गजों ने खरीदे पर्चे, झारखंड से तेलंगाना तक सियासी हलचल तेज, परिमल नाथवाणी और वी. विजया साईं रेड्डी ने भी खरीदा नामांकन पत्र

एक मंच, एक लक्ष्य

इस बैठक को आगामी चुनावों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसमें पार्टी के भीतर के सभी समीकरणों को साधते हुए सामूहिक नेतृत्व का संदेश दिया गया. बैठक में मुख्य रूप से शीर्ष नेता उपस्थित रहे.

• प्रदेश नेतृत्व: प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह.
• पूर्व मुख्यमंत्री: रघुवर दास, चंपाई सोरेन, अर्जुन मुंडा और मधु कोड़ा.
• केंद्रीय मंत्री व सांसद: केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, संजय सेठ और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश.
• संगठन व पूर्व विंग: एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र कुमार राय, अभयकांत प्रसाद, दिनेशानंद गोस्वामी और पूर्व सांसद पीएन सिंह.
• वरिष्ठ पदाधिकारी: प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, भानु प्रताप शाही, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, अमर कुमार बाउरी, मनोज सिंह और अनंत ओझा.

यह भी पढ़ें: BJP की वाशिंग मशीन में धुल गए क्या मधु कोड़ा? बिना पार्टी के सदस्य बने कर रहे हैं अध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ता बोल रहे ‘हे राम’!

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *