झारखंड कैडर के IPS चंदन कुमार झा बने CISF के डीआईजी, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश, तत्काल कार्यमुक्त करने का अनुरोध

Ranchi: झारखंड कैडर के वर्ष 2011 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी चंदन कुमार झा को केंद्र सरकार में बड़ी जिम्मेदारी...

Ranchi: झारखंड कैडर के वर्ष 2011 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी चंदन कुमार झा को केंद्र सरकार में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है. उन्हें केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में डीआईजी के पद पर नियुक्त किया गया है. यह नियुक्ति प्रतिनियुक्ति के आधार पर की गई है. इस संबंध में भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा आज यानि एक जून को एक आधिकारिक पत्र जारी कर मंजूरी दे दी गई है. उल्लेखनीय है कि चंदन कुमार झा बोकारो, चाईबासा, गुमला समेत कई जिलों में सपा के रूप में अपनी सेवा दे चुके हैं वर्तमान में वह सीआईडी के डीआईजी के पद पर पदस्थापित है.

गृह मंत्रालय ने झारखंड सरकार को लिखा पत्र:

गृह मंत्रालय के अवर सचिव संजीव कुमार द्वारा झारखंड के मुख्य सचिव को भेजे गए आधिकारिक पत्र में कहा गया है कि सक्षम प्राधिकार ने चंदन कुमार झा, को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में रिक्त पद के विरुद्ध डीआईजी के पद पर नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है. यह नियुक्ति केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के सामान्य नियमों और शर्तों के तहत होगी.

तत्काल कार्यमुक्त करने का अनुरोध:

केंद्र सरकार ने झारखंड के मुख्य सचिव से अनुरोध किया है कि आईपीएस चंदन कुमार झा को तत्काल प्रभाव से राज्य की सेवाओं से कार्यमुक्त किया जाए, ताकि वे केंद्र में अपने नए पदभार और जिम्मेदारी को जल्द से जल्द संभाल सकें.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *