लोहरदगा DC ने कहा, योजन के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सभी विभागों का आपसी समन्वय बेहद जरूरी

Lohardaga:उपायुक्त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में आज जिला विकास समन्वय समिति की बैठक समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में आयोजित हुई. बैठक में...

Lohardaga:उपायुक्त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में आज जिला विकास समन्वय समिति की बैठक समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में आयोजित हुई. बैठक में उपायुक्त ने विभिन्न विभागों व प्रखण्ड/अंचल की ओर से प्राप्त विषयों पर विस्तृत चर्चा की और आवश्यक निर्देश  पदाधिकारियों को दिया गया.

उपायुक्त ने जिला विकास समन्वय बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की. उपायुक्त ने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है. इसके लिए सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ कार्य करें तथा योजनाओं के निष्पादन में आने वाली बाधाओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें.

विकास कार्यों में गति लाने का निर्देश 

जिन लाभुकों को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना अंतर्गत बैकयार्ड लेयर एवं ब्रायलर का वितरण स्वीकृत है उनके लिए शेड निर्माण का निर्देश दिया गया. जिला सहकारिता पदाधिकारी को जिन लैम्पसों में गोदाम निर्माण हेतु भूमि की आवश्यकता है, उसके लिए संबंधित अंचल अधिकारी को अधियाचना भेजे जाने का निर्देश दिया गया. पीएमश्री राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिढ़नी, पेशरार में चहारदीवारी निर्माण का निर्णय लिया गया. डायट चिरी लोहरदगा के भवन के बकाये किराया भुगतान और प्रशासनिक भवन को मुक्त कराये जाने के लिए आवश्यक निर्देश शिक्षा पदाधिकारी और जिला कौशल पदाधिकारी को दिया गया. जिला के क्षतिग्रस्त/जर्जर विद्यालय भवन को कण्डम घोषित एवं रद्दीकरण हेतु संकल्प के आधार पर कमिटी का गठन करने और कण्डम एवं रद्दीकरण हेतु बैठक कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमण्डल, लोहरदगा को दिया गया. साथ ही, जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि जिन विद्यालयों का भवन जर्जर है उन विद्यालयों को नजदीकी विद्यालय/भवन में शिफ्ट किये जाने का कार्य किया जाए. कैरो पंचायत एवं प्रखण्ड कार्यालय परिसर में पेयजल की उपलब्धता हेतु आवश्यक प्राक्कलन बनाये जाने का निर्देश कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल, लोहरदगा को दिया गया. साथ ही कैरो प्रखण्ड सह-अंचल कार्यालय एवं पदाधिकारियों व कर्मियों के आवास की मरम्मति की योजना का प्रस्ताव तैयार कराने व स्वीकृति लिये जाने का निर्देश कार्यपालक अभियंता ग्रामीण विकास विशेष प्रमण्डल, लोहरदगा को दिया गया.

खेल विभाग

सदर अंचल में कला केंद्र हेतु उपलब्ध कराये गये भूमि की व्यवहार्यता देखे जाने का निर्देश जिला खेल पदाधिकारी को दिया गया. साथ ही, जिला से गुजरनेवाले राष्ट्रीय व राजकीय राजमार्गों पर वेयसाइज एमेनिटी के विकास हेतु आवश्यक भूमि चिन्हित करने का निर्देश अंचल अधिकारी कुडू, सेन्हा एवं भण्डरा को दिया गया. पेशरार में खेल स्टेडियम के लिए आवश्यक सरकारी भूमि चिन्हित करने का निर्देश अंचल अधिकारी, पेशरार को दिया गया.

भू-अर्जन के कार्य में गति लाएं

उपायुक्त ने लोहरदगा नदिया मोड़ से ईरगांव वाया अरकोसा-रामपुर पथ एवं ईरगांव से भण्डरा पथ कार्य के विरूद्ध भू-अर्जन हेतु लागत राशि के प्राक्कलन के प्रस्ताव पर निर्देश दिया कि उक्त योजना में प्राक्कलन का कार्य किया जाए और संबंधित को भुगतान की प्रक्रिया प्रारंभ की जा सके. इसी योजना में पेयजलापूर्ति के पाईपलाइन के शिफ्टिंग हेतु प्राक्कलित राशि का भुगतान किये जाने का निर्देश पथ प्रमण्डल, लोहरदगा को दिया गया.  इसी प्रकार भण्डरा-सेन्हा पथ कार्य के विरूद्ध भू-अर्जन हेतु धारा-11 के अनुसार प्रकाशन की कार्रवाई की जाए.

विकास शाखा

आदर्श ग्राम भौंरो एवं जिंगी में विलेज डेवलपमेंट प्रोग्राम के अनुसार आवश्यक प्रशिक्षण एवं दोना पत्तल उद्योग सामूहिक योजना हेतु प्राक्कलन बनाये जाने का निदेश डीपीएम जेएसएलपीएस लोहरदगा को दिया गया. आदर्श ग्राम भौंरो में गाय पालन हेतु चिन्हित व प्रतीक्षारत लाभुकों के बीच गाय का वितरण ससमय करा लिये जाने का निर्देश जिला गव्य विकास पदाधिकारी को दिया गया.

जिला कृषि पदाधिकारी को भी आदर्श ग्राम भौंरो में चिन्हित लाभुकों के बीच सोलर पंप सेट का वितरण कराने हेतु विकास शाखा के समक्ष प्राक्कलन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. भौंरो ग्राम में ही लाभुक को सिंचाई हेतु डीप बोरिंग की योजना से आच्छादित करने का निर्देश दिया गया. आदर्श ग्राम जिंगी में मशरूम खेती का प्रशिक्षण एवं किट हेतु लाभुकों की सूची एवं प्राक्कलन उपलब्ध कराने का निर्देश  बीडीओ कुडू एवं जिला उद्यान पदाधिकारी को दिया गया. सांसद आदर्श ग्राम पंचायत बदला के आराहंसा, चंदकोपा एवं बदला में अनुदान पर मत्स्य आहार प्रदान करने का निर्देश जिला मत्स्य पदाधिकारी को दिया गया. एनएच व पथ प्रमण्डल के पथ में आवश्यक निर्माण कार्य या मरम्मति कार्य नगर परिषद द्वारा कराये जाने पर कार्य पूर्ण होने के बाद उक्त पथ की मरम्मति का निर्देश नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी को दिया गया.

अन्य

डीपीएम जेएसएलपीएस को पलाश दीदी कैफे कुडू में विधुत कनेक्शन कराने और कुडू व सदर प्रखण्ड में अवस्थित पलाश दीदी कैफे में विधुत की वैकप्लिक व्यवस्था इन्वर्टर आदि की व्यवस्था किये जाने का निर्देश दिया गया. सिविर्ल सर्जन लोहरदगा को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत विद्यालयों में स्वास्थ्य जांच शिविर के तिथियों की जानकारी जिला शिक्षा अधीक्षक/जिला शिक्षा पदाधिकारी को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. सभी विभागों को अपने भवन का होल्डिंग टैक्स भुगतान हेतु अपने संबंधित विभाग से आवंटन की मांग किये जाने का निर्देश दिया गया. सदर अस्पताल परिसर में हाई मास्ट लगाये जाने का निदेश कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद एव बीचो-बीच अवस्थित ट्रांसफार्मर को किनारे शिफ्ट किये जाने का निदेश कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमण्डल लोहरदगा को दिया गया.

सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों को अपने-अपने प्रखण्ड के जलस्त्रोंतों की गणना कर प्रतिवेदन लघु सिंचाई प्रमण्डल, लोहरदगा के समक्ष उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया.आज की बैठक में उप विकास आयुक्त राज महेश्वरम, परियोजना निदेशक आइटीडीए सुषमा नीलम सोरेंग, सिविल सर्जन डॉ राजू कच्छप, सभी संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारीगण, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी व अन्य उपस्थित थे.

AlsoRead:बाल विवाह, बाल तस्करी और बाल मजदूरी पर रोक को लेकर जामताड़ा में जागरूकता अभियान, प्रखंड सभागार में आयोजित हुई कार्यशाला

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *