Ranchi: झारखंड की राजनीतिक सरगर्मी के बीच प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेताओं ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. इस दौरान राज्य की वर्तमान राजनीतिक स्थिति, कानून-व्यवस्था और विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई. इस महत्वपूर्ण मुलाकात के दौरान झारखंड के चार पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बाबूलाल मरांडी और चंपाई सोरेन मौजूद रहे. इनके साथ राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह और पूर्व राज्यसभा सांसद दीपक प्रसाद ने भी शिरकत की.

यह भी पढ़ें: दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर बड़ा धमाका, सिलेंडर लदे ट्रक में ब्लास्ट के बाद लगी आग
परीक्षाओं की अनियमित्ताओं और राज्य के हालातों पर मंथन
सूत्रों के अनुसार, भाजपा नेताओं ने गृह मंत्री को झारखंड के मौजूदा हालात से अवगत कराया. वार्ता के दौरान मुख्य रूप से जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में हुई अनियमित्ताओं का मुद्दा प्रमुखता से रखा गया. नेताओं ने इन परीक्षाओं में धांधली और युवाओं के समक्ष आ रही समस्याओं को लेकर केंद्रीय मंत्री का ध्यान आकर्षित किया. इसके अलावा, राज्य के समग्र विकास और आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर भी विचार-विमर्श किया गया.

