Click Here
Click Here
Click Here

ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप में झारखंड का दबदबा, 27 स्वर्ण के साथ ओवरऑल चैंपियन

Ranchi: हरिवंश ताना भगत इंडोर स्टेडियम में सिकोकई कराटे इंटरनेशनल झारखंड के तत्वावधान में आयोजित तीसरी सिकोकई ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप...

Ranchi: हरिवंश ताना भगत इंडोर स्टेडियम में सिकोकई कराटे इंटरनेशनल झारखंड के तत्वावधान में आयोजित तीसरी सिकोकई ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप में झारखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 27 स्वर्ण पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया. प्रतियोगिता में 14 स्वर्ण पदकों के साथ बंगाल दूसरे, 11 स्वर्ण के साथ उड़ीसा तीसरे तथा 8 स्वर्ण के साथ इंडियन आर्मी चौथे स्थान पर रही.

महिला और पुरुष वर्ग में भी शानदार प्रदर्शन

महिला वर्ग में रांची की साक्षी ओझा चैंपियन बनीं, जबकि पुरुष वर्ग में इंडियन आर्मी के मोहन ने खिताब जीता. अनुशासित टीम का पुरस्कार पूर्वी सिंहभूम की टीम को मिला.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

ALSO READ: लोहरदगा में मेधावी छात्रों का सम्मान, DC ने दी सफलता की सीख

अतिथियों ने बढ़ाया उत्साह, प्रतिभा को मिला मंच

समापन समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव सहित अन्य अतिथियों ने विजेताओं को सम्मानित किया. अतिथियों ने कहा कि राज्य में प्रतिभा की कमी नहीं है, जरूरत उसे सही मंच देने की है. आयोजन को सफल बनाने में कई पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *