लोहरदगा में मेधावी छात्रों का सम्मान, DC ने दी सफलता की सीख

Lohardaga: मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को जिला प्रशासन की ओर से नए समाहरणालय भवन के सम्मेलन कक्ष में...

Lohardaga: मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को जिला प्रशासन की ओर से नए समाहरणालय भवन के सम्मेलन कक्ष में सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम में जैक, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड और मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों के मेधावी छात्रों को मेडल, प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया.

उपायुक्त ने छात्रों को दिया प्रेरणादायक संदेश

कार्यक्रम में उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि यह सफलता उनकी पहली सीढ़ी है और उन्हें मेहनत की आदत को लगातार बनाए रखना चाहिए. उन्होंने कहा कि इस सफलता में माता-पिता, शिक्षक और दोस्तों का बड़ा योगदान होता है, इसलिए उनके प्रति आभार जरूर व्यक्त करें. साथ ही उन्होंने छात्रों से अपने गांव और स्कूल के विकास में योगदान देने की अपील की.

प्रखंड और स्कूल स्तर पर भी होंगे ऐसे कार्यक्रम

उपायुक्त ने बताया कि इस तरह के सम्मान समारोह प्रखंड और विद्यालय स्तर पर भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिल सके और उनमें बेहतर करने की प्रतिस्पर्धा बढ़े.

Also Read: चुनाव नतीजों पर जेएमएम ने रखी अपनी बात : सुप्रियो भट्टाचार्य बोले- ‘विपक्ष के लिए कीवी की तरह इम्यूनिटी बूस्टर बनेगी JMM’

शिक्षकों की कमी दूर करने की पहल

उन्होंने कहा कि जिन स्कूलों में शिक्षकों की कमी है, वहां ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से पढ़ाई कराई जाएगी. इसके लिए शिक्षकों का एक पैनल तैयार किया जा रहा है, जो ऑनलाइन क्लास लेंगे. इससे बच्चों का सिलेबस समय पर पूरा हो सकेगा और पढ़ाई में कोई बाधा नहीं आएगी.

बेहतर लक्ष्य

उपायुक्त ने बताया कि इस वर्ष माध्यमिक परीक्षा के परिणाम में पिछले साल की तुलना में सुधार हुआ है और आने वाले समय में इसे और बेहतर करने का प्रयास किया जाएगा. इसके लिए समय पर सिलेबस पूरा कराने, ओरिएंटेशन प्रोग्राम और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट पर भी काम किया जाएगा.

छात्रों ने साझा किया सफलता का श्रेय

कार्यक्रम में छात्रों ने भी अपने विचार रखे और अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया. उन्होंने अपने भविष्य की योजनाओं के बारे में भी जानकारी साझा की.

कार्यक्रम में अधिकारी और अभिभावक रहे मौजूद

इस मौके पर अपर समाहर्ता जितेंद्र मुण्डा, आईटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, अनुमंडल दंडाधिकारी अमित कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी दास सुनंदा चंद्रमौलेश्वर, जिला शिक्षा अधीक्षक अभिजीत कुमार सहित कई अधिकारी, छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावक उपस्थित रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *