Ranchi/jamshedpur : झारखंड पुलिस एसोसिएशन की शाखा रेल जमशेदपुर का मतदान कल होगा. आगामी चुनाव 2026 को लेकर एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्य चुनावी मैदान में उतरे है. कल होने वाले मतदान के लिये प्रत्याशियों ने अपने जनसंपर्क अभियान के जरिए कई वादे किये है. चुनाव के लिए मतदान की तारीख 5 जुलाई यानी कल निर्धारित की गई है. चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों ने घोषणा पत्र के जरिए कहा है कि संकल्प, हमारा साथ आपका, कल्याण, सम्मान और अधिकार सबका के मुख्य नारे के साथ पुलिस पदाधिकारियों की मूलभूत समस्याओं का समाधान करना मुख्य लक्ष्य है.
किस पद के लिये कौन उम्मदवार
जानकारी हो कि मैदान में उतरे उम्मीदवारों में अध्यक्ष पद के लिए जितेन्द्र किंडो, उपाध्यक्ष पद के लिए अंगद कुमार सिंह, सचिव पद के लिए शिव शंकर राम, संयुक्त सचिव पद के लिए सुनील कुमार शुक्ला और कोषाध्यक्ष पद के लिए अनिल मरांडी शामिल हैं. इन सभी उम्मीदवारों ने रेल पुलिस परिवार से अपने पक्ष में बहुमूल्य मत देकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की है. उम्मीदवारों ने नियमित संवाद स्थापित करना एवं संगठन में सहभागिता बढ़ाना, पुलिस कर्मियों के लिए आधारभूत संरचना एवं बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करना, पुलिस सहायता चौबीसों घंटे उपलब्धता कराना, कल्याण एवं सेवा संबंधी सुविधाओं का विस्तार करना, संगठन के कार्यों में सक्रियता और पूरी पारदर्शिता लाने की बात कही है.



