रांची सहित सात जिलों में JSMDC के स्टॉकयार्डों में जमा बालू की होगी नीलामी

Ranchi : राज्य सरकार के उपक्रम, झारखंड राज्य खनिज विकास निगम लिमिटेड JSMDCL ने प्रदेश भर के अपने पूर्व-संचालित स्टॉकयार्डों में जमा...

वन विभाग

Ranchi : राज्य सरकार के उपक्रम, झारखंड राज्य खनिज विकास निगम लिमिटेड JSMDCL ने प्रदेश भर के अपने पूर्व-संचालित स्टॉकयार्डों में जमा लाखों टन बालू (लघु खनिज) को नीलाम करने का फैसला किया है. यह नीलामी प्रक्रिया न केवल राजस्व बढ़ाने के उद्देश्य से की जा रही है, बल्कि बाजार में बालू की उपलब्धता को सुगम बनाने के लिए भी है. जेएसएमडी JSMDC ने स्पष्ट कर दिया है कि यह नीलामी “जो जहां, जिस अवस्था में भंड़ारित है” के सिद्धांत पर आधारित होगी.

• दक्षिणी छोटानागपुर (गुमला, खूंटी एवं रांची) : इस क्षेत्र के स्टॉकयार्ड के लिए नीलामी 15 जुलाई को होगी. इच्छुक खनन व्यवसायियों को अपने आवेदन 13 जुलाई को दोपहर 3 बजे तक हर हाल में जमा करने होंगे.
• संथाल परगना (दुमका, गोड्डा, जामताड़ा एवं देवघर) : संथाल परगना प्रमंडल के स्टॉकयार्डों के लिए नीलामी 17 जुलाई को सुबह 11:30 बजे होगी. इसके लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 14 जुलाई दोपहर 3:00 बजे निर्धारित है.
• कौन हो सकता है नीलामी का हिस्सा : इस नीलामी प्रक्रिया में केवल वही व्यक्ति या अधिकृत संस्थाएं शामिल हो सकेंगी, जो खनन संबंधी व्यावसायिक गतिविधियों के लिए सरकार द्वारा विधिवत निबंधित हैं. अपंजीकृत संस्थाओं का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा.

 

ALSO READ : जगन्नाथपुर रथ मेला 2026 : पंडालों में बिजली के इस्तेमाल को लेकर ऊर्जा विभाग सख्त, जारी की एडवायजरी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *