पाकुड़ के होनहार क्रिकेटर प्रियांशु कुमार का अंडर-19 राज्य टीम कैंप के लिए चयन, उपायुक्त ने खेल किट देकर किया सम्मानित

Pakur: जिले के उभरते हुए क्रिकेट खिलाड़ी प्रियांशु कुमार का चयन अंडर-19 राज्य स्तरीय क्रिकेट टीम के प्रशिक्षण शिविर के लिए होने...

cricket news pakur

Pakur: जिले के उभरते हुए क्रिकेट खिलाड़ी प्रियांशु कुमार का चयन अंडर-19 राज्य स्तरीय क्रिकेट टीम के प्रशिक्षण शिविर के लिए होने पर पूरे जिले में खुशी की लहर है. प्रियांशु, जिला प्रशासन एवं बीजीआर माइनिंग इंफ्रा लिमिटेड के संयुक्त प्रयास से संचालित क्रिकेट प्रशिक्षण केंद्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं.उनकी यह उपलब्धि जिले में खेल प्रतिभाओं के निरंतर निखरते स्तर का प्रमाण है. प्रियांशु इस से पूर्व भी झारखण्ड बालक अंडर 16  टीम का प्रतिनिधित्व BCCI द्वारा आयोजित विजय मर्चेंट ट्रॉफी मे कर चूके है.

खेल किट प्रदान कर सम्मानित किया

राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर 05 जुलाई से 18 जुलाई तक रांची में आयोजित होगा, जिसमें प्रियांशु अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे. प्रशिक्षण शिविर के उपरांत चयनित खिलाड़ियों को राज्य टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा. उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने प्रियांशु कुमार को खेल किट प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर अभ्यास ही सफलता की वास्तविक कुंजी हैं. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रियांशु राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले एवं राज्य का नाम और अधिक गौरवान्वित करेंगे.

AlsoRead:जगन्नाथपुर रथ मेला 2026 : पंडालों में बिजली के इस्तेमाल को लेकर ऊर्जा विभाग सख्त, जारी की एडवायजरी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *