रांची: झारखंड में पुलिस अधिकारियों और जवानों को जल्द ही पुराने और जर्जर भवनों में काम करने और रहने की मजबूरी से राहत मिलने वाली है. राज्य सरकार ने पुलिस बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए बड़ी योजना शुरू की है. डीएसपी और सर्किल इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों के लिए नए कार्यालय और आवास निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है.
इस परियोजना पर 10.50 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च की जाएगी. निर्माण कार्य की जिम्मेदारी झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन को सौंपी गई है.
Also Read : धनबाद: वासेपुर में डॉन फहीम खान के बेटे इकबाल खान के ड्राइवर को अपराधियों ने मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
इन जिलों में होगा निर्माण कार्य.
नए कार्यालय और आवास धनबाद, जमशेदपुर, हजारीबाग और दुमका जिलों में बनाए जाएंगे. इसके अलावा रांची और चाईबासा में सैनिक कल्याण निदेशालय से जुड़े कार्य भी किए जाएंगे.
जानें कहां कितना खर्च होगा.
-
दुमका जिले के जरमुंडी थाना परिसर में सीआई और एसडीपीओ कार्यालय व आवास निर्माण – ₹1.84 करोड़.
-
जमशेदपुर जिले के मुसाबनी थाना परिसर में सीआई और एसडीपीओ कार्यालय व आवास निर्माण – ₹1.84 करोड़.
-
धनबाद जिले के निरसा थाना परिसर में सीआई और एसडीपीओ कार्यालय व आवास निर्माण – ₹3.17 करोड़.
-
हजारीबाग जिले के बरही थाना परिसर में सीआई और एसडीपीओ कार्यालय व आवास निर्माण – ₹3.16 करोड़.
-
रांची के धुर्वा स्थित सैनिक कल्याण निदेशालय के कार्यालय निर्माण – ₹49.06 लाख.
-
चाईबासा जिला में सैनिक कल्याण कार्यालय के जीर्णोद्धार के लिए – ₹46.85 लाख.
सरकार का मानना है कि नए भवन बनने से पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा और प्रशासनिक दक्षता में भी सुधार होगा. लंबे समय से जर्जर भवनों में काम कर रहे अधिकारियों और जवानों को इससे बड़ी राहत मिलेगी.
