Ranchi: झारखंड पुलिस मुख्यालय के द्वारा 326 पुलिस पदाधिकारियों का वरीयता सूची जारी किया गया है. जैप -1 रांची के कमांडेंट कार्यालय द्वारा वाहिनी के पुलिस अवर निरीक्षकों (सशस्त्र) और हवलदारों की एक महत्वपूर्ण वरीयता सूची प्रकाशित की गई है. यह सूची इन पुलिसकर्मियों की प्रोन्नति की तिथि के आधार पर तैयार की गई है. कमांडेंट कार्यालय द्वारा इस संबंध में एक आधिकारिक पत्र जारी किया गया है.
3 दिनों के भीतर दर्ज करानी होगी आपत्ति
कमांडेंट द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह सूची प्रमुख निरीक्षक (स), सभी कंपनी समादेशक, प्रभारी और प्रभोष्ट अवर निरीक्षक (स) को भेज दी गई है. उन्हें निर्देशित किया गया है कि वे अपने अधीनस्थ काम करने वाले सभी अवर निरीक्षकों और हवलदारों के बीच इस वरीयता सूची को प्रसारित व विज्ञापित करें. यदि किसी भी अवर निरीक्षक (सशस्त्र) या हवलदार को इस सूची में अपने वरीयता क्रमांक या किसी अन्य विवरण को लेकर कोई आपत्ति है, तो वे सूची जारी होने के तीन दिनों के भीतर अपना आपत्ति पत्र कार्यालय में समर्पित कर सकते हैं. निर्धारित समय समाप्त होने के बाद, प्रोन्नति की तिथि से तैयार की गई इस सूची को ही अंतिम और सर्वमान्य वरीयता सूची मान लिया जाएगा.
सूची देखें:- jhp_Si_hawaldar_seniority_list_letter_2947_15062026_compressed


