गांडेय में फॉरवर्ड ब्लॉक का संघर्ष का ऐलान, जन मुद्दों पर आंदोलन की चेतावनी

    Giridih: ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ने गांडेय प्रखंड क्षेत्र में जल, जंगल और जमीन से जुड़े अधिकारों सहित विभिन्न जन...

 

 

Giridih: ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ने गांडेय प्रखंड क्षेत्र में जल, जंगल और जमीन से जुड़े अधिकारों सहित विभिन्न जन मुद्दों को लेकर संघर्ष का ऐलान किया है. इसके तहत पार्टी ने बक्शीगरजा आदिवासी टोला से जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की.

जनसंपर्क अभियान में सुनी गई ग्रामीणों की समस्याएं

अभियान के दौरान पूर्व जिप सदस्य एवं जिला संयोजक राजेश यादव ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं. उन्होंने कहा कि आम जनता छोटी-छोटी समस्याओं से जूझ रही है, लेकिन शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधि इन मुद्दों के प्रति गंभीर नहीं हैं, जो चिंता का विषय है.

उन्होंने कहा कि बार-बार वोट देने के बावजूद लोगों की स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है, जिसकी वजह राजनीतिक दलों की कथनी और करनी में अंतर है.

ALSO READ:

हूल दिवस पर सम्मेलन की घोषणा, आंदोलन का संकेत

राजेश यादव ने कहा कि अब जनता अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने को तैयार है और चुप नहीं बैठेगी. उन्होंने आगामी हूल दिवस के अवसर पर गांडेय प्रखंड में पार्टी सम्मेलन आयोजित करने की घोषणा की और लोगों से इसमें भाग लेने की अपील की.

इस मौके पर प्रखंड संयोजक मनोज यादव सहित ग्राम प्रधान बाबूराम हांसदा, सोनाराम हेंब्रम, सोनालाल हांसदा, फागू टुडू, चांदसी लाल टुडू, शिशुलाल टुडू, गोपाल मुर्मू, नुनुलाल हेंब्रम, बाबूजन टुडू, मुचलु टुडू, गुड्डू हेंब्रम, मुंशी प्रेमचंद हांसदा, संतोष हांसदा, सामा हेंब्रम, जिगस टुडू, मुकेश हेंब्रम, चुन्नू हेंब्रम, पटेल हांसदा, प्रदीप टुडू, नंदकिशोर हांसदा, जगनारायण हांसदा, सुरुलाल टुडू, सुभाष हांसदा, मुनुलाल टुडू, लखीराम हांसदा, दिनेश टुडू, सुशील टुडू, विजय टुडू, लोबा राम टुडू, छोड़ लाल टुडू, मनी टुडू समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *