Click Here
Click Here

69वीं राष्ट्रीय अंडर-17 बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए झारखंड टीम हरियाणा रवाना

Ranchi: झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची के नेतृत्व में 69वीं राष्ट्रीय स्कूली अंडर-17 बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड...

Cricket Competition
झारखंड टीम

Ranchi: झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची के नेतृत्व में 69वीं राष्ट्रीय स्कूली अंडर-17 बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड की 16 सदस्यीय बालिका क्रिकेट टीम सोमवार को हरियाणा के लिए रवाना हुई. प्रतियोगिता का आयोजन 29 अप्रैल से 3 मई 2026 तक रोहतक में किया जाएगा.

खेलो झारखंड के तहत हुआ खिलाड़ियों का चयन

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार के अंतर्गत गठित टीम राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी. टीम की कप्तानी प्रियांशी कारवा को सौंपी गई है. खिलाड़ियों का चयन “खेलो झारखंड” कार्यक्रम के तहत आयोजित राज्य स्तरीय ओपन ट्रायल के आधार पर किया गया है. रवाना होने से पूर्व झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से सभी खिलाड़ियों को ट्रैकसूट, टी-शर्ट तथा आवश्यक खेल सामग्री उपलब्ध कराई गई. टीम के साथ कोच चिंतामणि कुमारी एवं मैनेजर विशाल यादव भी गए हैं, जो प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

टीम के खिलाड़ियों में राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन को लेकर उत्साह और आत्मविश्वास देखा गया. परिषद के अधिकारियों ने टीम को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि झारखंड की बेटियां प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करेंगी.

यह भी पढ़ें: गुमला: पेंशन लाभुकों के सत्यापन अभियान की शुरुआत. DC दिलेश्वर महतो ने LED वाहनों को दिखाई हरी झंडी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *