Ranchi: झारखंड में परिवहन विभाग वित्तीय वर्ष 2026-27 के शुरुआती चार महीनों (जुलाई 2026 तक) में अपने राजस्व लक्ष्यों को हासिल करने के लिए तेजी से आगे बढ़ रहा है. चालू वित्तीय वर्ष के पहले चार महीनों यानी अप्रैल से जुलाई 2026 तक के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, राज्यभर में परिवहन विभाग ने कुल 728.23 करोड़ रुपये का राजस्व संग्रह किया है. यह कुल लक्ष्य का लगभग 85.47% है, लेकिन कई जिलों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपने निर्धारित लक्ष्यों को पीछे छोड़ दिया है और उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की है. परिवहन विभाग द्वारा जारी इस रिपोर्ट के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए पूरे राज्य का कुल राजस्व लक्ष्य 2,556.14 करोड़ रुपये तय किया गया है. इसके मुकाबले जुलाई तक की अवधि के लिए 852.05 करोड़ रुपये का आनुपातिक लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके विरुद्ध 728.23 करोड़ रुपये की वसूली की जा चुकी है.
ओवरऑल प्रदर्शन
- कुल वार्षिक लक्ष्य: 2,556.14 करोड़ रुपये
- जुलाई तक का निर्धारित लक्ष्य: 852.05 करोड़ रुपये
- जुलाई तक कुल राजस्व प्राप्ति: 728.23 करोड़ रुपये
- समग्र उपलब्धि प्रतिशत: 85.47%

झारखंड परिवहन विभाग
किस जिले की क्या रही है अब तक की उपलब्धि
- रांची: राजधानी रांची ने परिवहन राजस्व वसूली में एक बार फिर बाजी मारी है. रांची का कुल वार्षिक लक्ष्य 492.87 करोड़ रुपये है, जिसके तहत जुलाई तक 164.29 करोड़ रुपये का लक्ष्य तय किया गया था. रांची ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 178.89 करोड़ रुपये का राजस्व वसूला है और 108.89% की शानदार उपलब्धि हासिल की है.
- हजारीबाग: हजारीबाग जिले के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 का कुल लक्ष्य 283.39 करोड़ रुपये है. जुलाई तक 94.46 करोड़ रुपये के लक्ष्य के मुकाबले जिले ने 75.10 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त किया है, जो कुल लक्ष्य का 79.50% है.
- पलामू: पलामू जिले ने बेहतरीन कार्यकुशलता दिखाते हुए अपने लक्ष्य को पार कर लिया है। पलामू का कुल वार्षिक लक्ष्य 93.32 करोड़ रुपये है. जुलाई तक तय 31.11 करोड़ रुपये के लक्ष्य के विरुद्ध जिले ने 31.76 करोड़ रुपये जुटाए, जिससे इसकी उपलब्धि 102.10% दर्ज की गई.
- दुमका: दुमका जिले का कुल वार्षिक लक्ष्य 82.61 करोड़ रुपये है. जुलाई तक के लिए निर्धारित 27.54 करोड़ रुपये के लक्ष्य के मुकाबले जिले ने 24.50 करोड़ रुपये का राजस्व संग्रहित किया है। यहां उपलब्धि का प्रतिशत 88.97% रहा है.
- 5. जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम): औद्योगिक नगरी जमशेदपुर का कुल वार्षिक लक्ष्य 330.24 करोड़ रुपये का है, जो राज्य के सबसे बड़े राजस्व देने वाले जिलों में शामिल है. जुलाई तक 110.08 करोड़ रुपये के लक्ष्य के विरुद्ध जिले ने 98.99 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त किया है। यह 89.93% की उपलब्धि को दर्शाता है.
- चाईबासा (पश्चिमी सिंहभूम): चाईबासा जिले का कुल वार्षिक लक्ष्य 69.29 करोड़ रुपये है। जुलाई तक निर्धारित 23.10 करोड़ रुपये के लक्ष्य के मुकाबले जिले ने 14.55 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाया है, जो कि 62.99% है.
- गुमला: गुमला जिले के लिए 38.19 करोड़ रुपये का वार्षिक लक्ष्य तय किया गया है. जुलाई तक के 12.73 करोड़ रुपये के लक्ष्य के मुकाबले जिला 7.91 करोड़ रुपये का ही राजस्व जुटा पाया है, और इसकी उपलब्धि 62.11% रही है.
- लोहरदगा: लोहरदगा का कुल वार्षिक लक्ष्य 25.99 करोड़ रुपये है। जुलाई तक तय 8.66 करोड़ रुपये के लक्ष्य के विरुद्ध यहां 5.09 करोड़ रुपये की वसूली हुई है। जिले का उपलब्धि प्रतिशत 58.76% दर्ज किया गया है.
- बोकारो: बोकारो का कुल वार्षिक लक्ष्य 186.65 करोड़ रुपये है. जुलाई तक 62.22 करोड़ रुपये के लक्ष्य के मुकाबले जिले ने 40.61 करोड़ रुपये का राजस्व संग्रह किया है, जो 65.26% बैठता है.
- धनबाद: धनबाद का वार्षिक राजस्व लक्ष्य 361.26 करोड़ रुपये का एक बड़ा लक्ष्य है. जुलाई तक 120.42 करोड़ रुपये के लक्ष्य के मुकाबले धनबाद ने 86.63 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त किया है. यहां उपलब्धि 71.94% रही है.
- गिरिडीह: गिरिडीह जिले का कुल वार्षिक लक्ष्य 86.90 करोड़ रुपये है. जुलाई तक निर्धारित 28.97 करोड़ रुपये के लक्ष्य के विरुद्ध जिले ने 25.72 करोड़ रुपये जुटाए हैं। यहां की उपलब्धि 88.81% दर्ज की गई है.
- कोडरमा: कोडरमा जिले का कुल वार्षिक लक्ष्य 56.88 करोड़ रुपये है. जुलाई तक तय 18.21 करोड़ रुपये के लक्ष्य के मुकाबले जिले ने 13.46 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल किया है, जिससे इसकी उपलब्धि 73.91% रही है.
- चतरा: चतरा जिले के लिए 29.68 करोड़ रुपये का वार्षिक लक्ष्य निर्धारित है. जुलाई तक 9.89 करोड़ रुपये के लक्ष्य के मुकाबले जिले ने 8.35 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त किया है. चतरा का उपलब्धि प्रतिशत 84.37% रहा है.
- गढ़वा: गढ़वा जिले का कुल वार्षिक लक्ष्य 26.89 करोड़ रुपये है. जुलाई तक तय 8.96 करोड़ रुपये के लक्ष्य के विरुद्ध जिले ने 8.16 करोड़ रुपये का राजस्व संग्रह किया है और इसकी शानदार उपलब्धि 91.04% दर्ज की गई है.
- देवघर: देवघर जिले का कुल वार्षिक लक्ष्य 105.35 करोड़ रुपये का है. जुलाई तक 35.12 करोड़ रुपये के लक्ष्य के मुकाबले जिले ने 30.28 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया है. यहां उपलब्धि 86.23% रही है.
- पाकुड़: पाकुड़ जिले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने लक्ष्य को पार किया है. पाकुड़ का कुल वार्षिक लक्ष्य 30.34 करोड़ रुपये है. जुलाई तक 10.11 करोड़ रुपये के लक्ष्य के मुकाबले जिले ने 10.31 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाया है और इसकी उपलब्धि 101.91% दर्ज की गई है.
- गोड्डा: गोड्डा जिले का कुल वार्षिक लक्ष्य 63.03 करोड़ रुपये है. जुलाई तक निर्धारित 21.01 करोड़ रुपये के लक्ष्य के विरुद्ध जिले ने 1.38 अरब यानी 13.82 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त किया है। यहां उपलब्धि 65.78% रही है.
- साहिबगंज: साहिबगंज जिले का कुल वार्षिक लक्ष्य 31.81 करोड़ रुपये है. जुलाई तक 10.60 करोड़ रुपये के लक्ष्य के मुकाबले जिले ने 10.07 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल किया है.साहिबगंज का उपलब्धि प्रतिशत 94.92% रहा है.
- लातेहार: लातेहार जिले के लिए 29.32 करोड़ रुपये का वार्षिक लक्ष्य तय किया गया है. जुलाई तक 9.77 करोड़ रुपये के लक्ष्य के विरुद्ध जिले ने 7.38 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाया है, जो कुल लक्ष्य का 75.49% है.
- सिमडेगा: सिमडेगा का कुल वार्षिक लक्ष्य 14.88 करोड़ रुपये है. जुलाई तक 4.96 करोड़ रुपये के लक्ष्य के मुकाबले जिले ने 4.95 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त किया है. सिमडेगा की उपलब्धि 99.90% दर्ज की गई है.
- जामताड़ा: जामताड़ा जिले का कुल वार्षिक लक्ष्य 30.86 करोड़ रुपये है. जुलाई तक निर्धारित 10.29 करोड़ रुपये के लक्ष्य के विरुद्ध जिले ने 6.28 करोड़ रुपये का राजस्व संग्रह किया है. यहां उपलब्धि 61.09% रही है.
- सरायकेला-खरसावां: सरायकेला जिले का कुल वार्षिक लक्ष्य 33.58 करोड़ रुपये है. जुलाई तक 11.19 करोड़ रुपये के लक्ष्य के मुकाबले जिले ने 8.91 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाया है. जिले की उपलब्धि 79.56% दर्ज की गई है.
- खूंटी: खूंटी का कुल वार्षिक लक्ष्य 11.49 करोड़ रुपये है. जुलाई तक 3.83 करोड़ रुपये के लक्ष्य के मुकाबले जिले ने 4.17 करोड़ रुपये का बंपर राजस्व प्राप्त किया है. खूंटी की उपलब्धि 108.97% दर्ज की गई है.
- रामगढ़: रामगढ़ जिले का कुल वार्षिक लक्ष्य 41.31 करोड़ रुपये है. जुलाई तक 14.52 करोड़ रुपये के लक्ष्य के विरुद्ध जिले ने 12.35 करोड़ रुपये का राजस्व संग्रह किया है. रामगढ़ की उपलब्धि 85.06% रही है.
ALSO READ: बार एसोसिएशन का फैसला- 7 अगस्त को सिविल कोर्ट में पूर्ण कार्य बहिष्कार
