राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन में झारखंड का शानदार प्रदर्शन, देश में तीसरा स्थान

Ranchi: राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) प्रमाणन के क्षेत्र में झारखंड ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए देशभर में तीसरा स्थान प्राप्त...

Ranchi: राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) प्रमाणन के क्षेत्र में झारखंड ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए देशभर में तीसरा स्थान प्राप्त किया है. राज्य में 61.33% स्वास्थ्य संस्थानों का प्रमाणन हो चुका है, जो इसे देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करता है. रिपोर्ट के अनुसार, झारखंड से आगे केवल दो केंद्र शासित प्रदेश—दादरा एवं नगर हवेली-दमण एवं दीव (DD&DNH) और अंडमान-निकोबार हैं. हालांकि इन दोनों का आधार (denominator) बहुत छोटा है—क्रमशः 98 और 129 स्वास्थ्य संस्थान—जिसके कारण तुलनात्मक रूप से झारखंड की उपलब्धि अधिक महत्वपूर्ण मानी जा रही है. इस उपलब्धि का श्रेय राज्य के स्वास्थ्य विभाग के शीर्ष नेतृत्व और जमीनी स्तर पर काम कर रही टीमों को दिया गया है. डॉ. रंजीत प्रसाद (SNO Quality Assurance, Jharkhand) ने कहा कि यह सफलता विभागीय मंत्री, एसीएस और एमडी के सकारात्मक नेतृत्व और राज्य व जिलास्तर की गुणवत्ता टीमों के निरंतर प्रयासों का परिणाम है. उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनके निरंतर सहयोग और समर्पण के लिए आभार भी जताया.

यह भी पढ़ें : नकली पिस्टल दिखाकर लूटपाट करने वाले दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

क्या है राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक?

राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक एक ऐसी व्यवस्था है, जिसके माध्यम से स्वास्थ्य संस्थानों में सेवाओं की गुणवत्ता, स्वच्छता, मरीजों की सुरक्षा, प्रबंधन व्यवस्था का आकलन किया जाता है और निर्धारित मानकों पर खरा उतरने वाले संस्थानों को प्रमाणित किया जाता है.

यह भी पढ़ें : कोयलांचल में राहुल दुबे गैंग ने ड्राइवरों और कंपनियों के संचालकों को दी जान से मारने की धमकी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *