Click Here
Click Here
Click Here

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में झारखंड की ऐतिहासिक छलांग: रिनपास में अत्याधुनिक डीटीएमएस सेंटर का उद्घाटन

Ranchi: झारखंड के स्वास्थ्य क्षेत्र में आज एक नए और स्वर्णिम युग की शुरुआत हुई. रांची के कांके स्थित प्रतिष्ठित मानसिक स्वास्थ्य...

Ranchi: झारखंड के स्वास्थ्य क्षेत्र में आज एक नए और स्वर्णिम युग की शुरुआत हुई. रांची के कांके स्थित प्रतिष्ठित मानसिक स्वास्थ्य संस्थान रिनपास में देश की अत्याधुनिक ‘डीटीएमएस’ सेवा की शुरुआत की गई .सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने इस उन्नत सेंटर का भव्य उद्घाटन करते हुए इसे राज्य, विशेषकर राजधानी रांची के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर बताया. यह नई तकनीक मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी गंभीर चुनौतियों से जूझ रहे मरीजों के लिए एक संजीवनी और वरदान साबित होगी.

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा, अब मरीजों का इलाज केवल पारंपरिक दवाओं के भरोसे नहीं होगा, बल्कि विश्वस्तरीय आधुनिक तकनीक के माध्यम से उन्हें बेहतर और त्वरित स्वास्थ्य लाभ मिलेगा. उन्होंने आगे कहा कि सरकार का मुख्य लक्ष्य रिनपास को चिकित्सा जगत में नई ऊंचाइयों पर ले जाना और झारखंड को देश का सबसे उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं वाला राज्य बनाना है. इस दौरान स्थानीय विधायक सुरेश बैठा सहित स्वास्थ्य विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार, यह तकनीक राज्य में मानसिक स्वास्थ्य के इलाज की दिशा और दशा दोनों बदल देगी.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

Also Read: राज्यसभा चुनाव के रण में खुफिया तंत्र का महाजाल, चप्पे-चप्पे पर तीसरी आंख, जब तक नतीजा नहीं, तब तक हटेगा नहीं पहरा, खुफिया तंत्रों की भी अग्निपरीक्षा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *