डीसी मेघा भारद्वाज ने पुराना सदर प्रखंड परिसर का किया निरीक्षण, एंडेवर अकादमी में विद्यार्थियों से किया संवाद 

Pakur: पाकुड़ डीसी मेघा भारद्वाज ने पुराना सदर प्रखंड परिसर का निरीक्षण कर वहां स्थित पुराने भवनों की स्थिति का जायजा लिया....

DC Megha Bhardwaj
डीसी मेघा भारद्वाज ने किया निरीक्षण

Pakur: पाकुड़ डीसी मेघा भारद्वाज ने पुराना सदर प्रखंड परिसर का निरीक्षण कर वहां स्थित पुराने भवनों की स्थिति का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उन्हें कई भवन अत्यंत जर्जर एवं उपयोग योग्य नहीं पाए गए. इस दौरान डीसी मेघा भारद्वाज ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया, कि पूरी तरह क्षतिग्रस्त भवनों को नियमानुसार कंडम घोषित करने की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जाए. वहीं, जिन भवनों की मरम्मत संभव है, उन्हें आवश्यक रूप से दुरुस्त कराया जाए. उन्होंने परिसर में फैली झाड़ियों को साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. डीसी ने कहा कि सरकारी परिसरों की स्वच्छता एवं सुव्यवस्थित रखरखाव प्रशासनिक कार्यों की गरिमा से जुड़ा विषय है.

एंडेवर अकादमी कोचिंग सेंटर का किया निरीक्षण

सदर प्रखंड स्थित बीजीआर एवं जिला प्रशासन, पाकुड़ द्वारा संयुक्त रूप से संचालित एंडेवर अकादमी कोचिंग सेंटर का भी उपायुक्त ने निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी अध्ययन पद्धति, परीक्षा रणनीति एवं प्रगति की जानकारी प्राप्त की.

डीसी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता. नियमित अभ्यास, समय का सही प्रबंधन, सिलेबस का गहन विश्लेषण तथा मॉडल टेस्ट का निरंतर अभ्यास ही प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता की कुंजी है. उन्होंने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच, अनुशासन एवं आत्मविश्वास के साथ तैयारी जारी रखने की प्रेरणा दी तथा बेहतर परिणाम लाने के लिए निरंतर मेहनत करने का संदेश दिया.

यह भी पढ़ें: SIR को लेकर झामुमो प्रखंड समिति की हुई बैठक, राजमहल सांसद विजय हांसदा रहे मौजूद 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *