JMM सांसद विजय हांसदा और सुप्रिया मुर्मू परिणय सूत्र में बंधे: रांची के सेंट पॉल्स कैथेड्रल चर्च में संपन्न हुई शादी, कई नेता हुए शामिल

Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के राजमहल लोकसभा क्षेत्र से सांसद विजय हांसदा बुधवार को सुप्रिया मुर्मू के साथ विवाह के पवित्र...

JMM सांसद विजय हांसदा और सुप्रिया मुर्मू परिणय सूत्र में बंधे

Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के राजमहल लोकसभा क्षेत्र से सांसद विजय हांसदा बुधवार को सुप्रिया मुर्मू के साथ विवाह के पवित्र बंधन में बंध गए. राजधानी रांची में आयोजित इस भव्य विवाह समारोह में राज्य के मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायक, सांसद और कई वरिष्ठ राजनीतिक एवं प्रशासनिक हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर नवदंपति को सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया.

पारंपरिक रस्मों के साथ हुई शुरुआत

विवाह से ठीक एक दिन पहले, मंगलवार को रांची के प्रतिष्ठित होटल बीएनआर चाणक्य’ में पारंपरिक हल्दी और मड़वा (मंडप) की रस्में अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न की गईं. इस दौरान सांसद विजय हांसदा की माता शांति सरोजिनी मुर्मू, उनके करीबी परिजन, रिश्तेदार और बेहद खास मित्रों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों को पूरा किया.

सेंट पॉल्स कैथेड्रल चर्च में हुआ विवाह

बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे रांची के बहू बाजार स्थित ऐतिहासिक सेंट पॉल्स कैथेड्रल चर्च में मसीही रीति-रिवाज के अनुसार शादी की रस्में पूरी की गईं. शादी के बाद आज ही शाम 7:00 बजे रांची रेलवे स्टेशन के समीप स्थित होटल बीएनआर चाणक्य में एक भव्य स्वागत समारोह (रिसेप्शन) का आयोजन किया गया है. इसमें वीआईपी मेहमानों के साथ-साथ कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगेगा.

कौन हैं दुल्हन सुप्रिया मुर्मू?

सांसद विजय हांसदा की जीवनसंगिनी बनीं सुप्रिया मुर्मू एक इंजीनियरिंग स्नातक हैं. उनका पैतृक आवास पाकुड़ जिले के पाकुड़िया प्रखंड के अंतर्गत कछुआ गांव में है. उनकी शुरुआती परवरिश और उच्च शिक्षा हजारीबाग में हुई है. उनके पिता भवेश मुर्मू एक सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी हैं.

ALSO READ : हिमांशु सिंह हत्याकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार, SP ने पत्रकारों को दी जानकारी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *