Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

चाईबासा: 08-09 अगस्त को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप, वोटर लिस्ट से जुड़े हर काम का मिलेगा मौका

Chaibasa: झारखंड मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत 08 एवं 09 अगस्त 2026 को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष...

Chaibasa

Chaibasa: झारखंड मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत 08 एवं 09 अगस्त 2026 को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा. दोनों दिन सुबह 10.00 बजे से शाम 4.00 बजे तक फॉर्म-6 और फॉर्म-8 भरने की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

सभी पात्र नागरिकों से शिविर में पहुंचने की अपील

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार ने जिले के सभी पात्र भारतीय नागरिकों से विशेष शिविर में शामिल होकर फॉर्म-6 एवं फॉर्म-8 भरने की अपील की है. उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित नहीं रहना चाहिए.

18 वर्ष पूरे करने वाले भी करा सकेंगे नामांकन

उपायुक्त ने बताया कि जो भारतीय नागरिक 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं अथवा 01 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर लेंगे और संबंधित मतदान क्षेत्र के सामान्य निवासी हैं, वे फॉर्म-6 एवं घोषणा-पत्र भरकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं.

एक ही मतदान केंद्र पर परिवार का नाम कराने की सुविधा

उन्होंने कहा कि जिन परिवारों के सदस्यों के नाम अलग-अलग मतदान केंद्रों पर दर्ज हैं या जिनका मतदान केंद्र उनके वर्तमान निवास से दूर है, वे फॉर्म-8 भरकर परिवार के सभी सदस्यों का नाम एक ही निकटवर्ती मतदान केंद्र में स्थानांतरित करा सकते हैं.

विदेशी नागरिक प्रक्रिया में शामिल न हों

उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 की प्रक्रिया केवल पात्र भारतीय नागरिकों के लिए है. किसी भी विदेशी नागरिक को इस प्रक्रिया में भाग नहीं लेना चाहिए.

ऑनलाइन आवेदन की भी सुविधा

उन्होंने बताया कि मतदाता ऑनलाइन आवेदन के लिए ECINet ऐप डाउनलोड कर सकते हैं अथवा voters.eci.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. किसी भी प्रकार की सहायता के लिए वोटर हेल्पलाइन 1950 पर संपर्क किया जा सकता है.

‘कोई भी पात्र नागरिक छूटे नहीं’ अभियान में सहयोग की अपील

उपायुक्त मनीष कुमार ने सभी पात्र नागरिकों से 08 एवं 09 अगस्त को अपने निकटतम मतदान केंद्र पर पहुंचकर नाम जोड़ने, संशोधन कराने तथा मतदान केंद्र परिवर्तन संबंधी कार्य समय पर पूरा कराने की अपील की. उन्होंने कहा कि ‘कोई भी पात्र नागरिक छूटे नहीं’ अभियान को सफल बनाने में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी महत्वपूर्ण है.

ALSO READ: झारखंड: शनिवार और रविवार को भी खुले रहेंगे सरकारी ऑफिस, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *