जुगसलाई फायरिंग-तोड़फोड़ मामले का खुलासा, पांच आरोपी हथियार समेत गिरफ्तार

Jamshedpur: जुगसलाई थाना क्षेत्र के मिल्लत नगर में 31 मई की शाम हुई फायरिंग, मारपीट और तोड़फोड़ की घटना का पुलिस ने...

Jugsalai
गिरफ्तार आरोपी

Jamshedpur: जुगसलाई थाना क्षेत्र के मिल्लत नगर में 31 मई की शाम हुई फायरिंग, मारपीट और तोड़फोड़ की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से एक अवैध देसी पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस, फायरिंग में इस्तेमाल स्कूटी और चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं.

क्या है मामला?

घटना 31 मई की शाम करीब 7 बजे मिल्लत नगर स्थित इंडियन जनरल स्टोर के पास हुई थी. आरोपियों ने दुकान संचालक मोहम्मद इमरान के साथ मारपीट की, दुकान में रखी वेट मशीन समेत अन्य सामानों में तोड़फोड़ की और इलाके में दहशत फैलाने के लिए दो राउंड फायरिंग भी की थी. पीड़ित के लिखित आवेदन पर जुगसलाई थाना में कांड संख्या 98/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई. वरीय पुलिस अधीक्षक कौशल किशोर के निर्देश पर डीएसपी सुमित कुमार के नेतृत्व में विशेष जांच टीम गठित की गई. टीम में जुगसलाई थाना प्रभारी नित्यानंद महतो, परसुडीह थाना प्रभारी और तकनीकी शाखा के पदाधिकारी शामिल थे. तकनीकी अनुसंधान, सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 48 घंटे के भीतर पांचों आरोपियों को धर दबोचा.

गिरफ्तार आरोपी

1. अर्माउद्दीन उर्फ पलटन (24), निवासी- गरीब नवाज कॉलोनी, जुगसलाई
2. मोहम्मद असमान उर्फ राज बच्चा (22), निवासी- मिल्लत नगर, जुगसलाई
3. जफर अली उर्फ मुर्गा राजू (26), निवासी- गरीब नवाज कॉलोनी
4. शाहरुख खान (23), निवासी- बर्मामाइंस
5. मोहम्मद दानिश (21), निवासी- जुगसलाई

डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि पूछताछ करने में सामने आया कि पुरानी रंजिश और रंगदारी को लेकर घटना को अंजाम दिया गया. मुख्य आरोपी अर्माउद्दीन उर्फ पलटन के खिलाफ जुगसलाई और बागबेड़ा थाना में आर्म्स एक्ट समेत पहले से 4 आपराधिक मामले दर्ज हैं. बरामद किए गए मोबाइल की जांच में कई अहम सुराग मिले हैं. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपियों को हथियार कहां से मिला. सभी आरोपियों को बुधवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस का कहना है कि अन्य संलिप्त लोगों की तलाश जारी है. इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त बढ़ा दी गई है.

यह भी पढ़ें: सरायकेला: मानवाधिकार संगठन के पदाधिकारियों ने नए थाना प्रभारी से की शिष्टाचार मुलाकात

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *