Bermo: बेरमो अनुमंडल अंतर्गत बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी की आवासीय काॅलोनी मुर्गी फार्म स्थित एचएम काॅलोनी में बुधवार को गोविंदपुर सी पंचायत के मुखिया विकास सिंह ने 15वें वित्त आयोग मद से पीसीसी सड़क का निर्माण कार्य आरंभ करवाया. बता दें, काॅलोनीवासी उक्त काॅलोनी में सड़क निर्माण करवाने की मांग डीवीसी प्रबंधन से वर्षों से कर रहे थे, प्रबंधन का इस पर ध्यान नहीं था. इसके बाद काॅलोनी के लोगों ने पंचायत के मुखिया से पीसीसी सड़क निर्माण करवाने की मांग की.

मुखिया द्वारा सड़क निर्माण करवाने की बात पर डीवीसी के भू-संपदाधिकारी सह वरीय प्रबंधक सुरजीत सरकार ने बोकारो थर्मल के सभी छह पंचायतों के मुखिया को पत्र द्वारा सूचित किया था, कि डीवीसी की जमीन या काॅलोनी में पंचायत का कोई भी विकास संबंधी कार्य करवाने के पूर्व डीवीसी से एनओसी लेना अनिवार्य होगा. ऐसा नहीं करने की स्थिति में कानूनी कार्रवाई की जा सकती है. इसके बावजूद बुधवार को मुखिया ने काॅलोनीवासियों की मांग पर पीसीसी सड़क निर्माण का कार्य आरंभ करवाया, जिससे काॅलोनीवासियों में हर्ष व्याप्त है.
यह भी पढ़ें: जुगसलाई फायरिंग-तोड़फोड़ मामले का खुलासा, पांच आरोपी हथियार समेत गिरफ्तार
