कल्पना मंडल बनीं राष्ट्रीय सूड़ी समाज झारखंड महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव, समाज में हर्ष की लहर

Chakardharpur: राष्ट्रीय सूड़ी समाज में महिलाओं की भागीदारी और संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है....

Chakardharpur: राष्ट्रीय सूड़ी समाज में महिलाओं की भागीदारी और संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है. समाज के शीर्ष नेतृत्व द्वारा कल्पना मंडल को राष्ट्रीय सूड़ी समाज झारखंड महिला मोर्चा का प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है. उनके इस मनोनयन से पूरे झारखंड प्रदेश के सूड़ी समाज और विशेषकर महिला विंग में खुशी और उत्साह का माहौल है. कल्पना मंडल के सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पण, सक्रियता और समाज को एकजुट करने के प्रयासों को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है.

महिला मोर्चा को नई दिशा मिलेगी 

समाज के प्रबुद्ध जनों का मानना है कि उनके प्रदेश सचिव बनने से झारखंड में महिला मोर्चा को नई दिशा मिलेगी तथा सामाजिक और संगठनात्मक कार्यों में महिलाओं की भागीदारी और अधिक मजबूत होगी. मनोनयन की आधिकारिक घोषणा के बाद से ही कल्पना मंडल को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. समाज के विभिन्न पदाधिकारियों, युवाओं एवं महिला कार्यकर्ताओं ने उन्हें बुके देकर तथा सोशल मीडिया के माध्यम से हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं. इस अवसर पर नवनियुक्त प्रदेश सचिव कल्पना मंडल ने राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगी.

सूड़ी समाज की महिलाओं को संगठित करना 

उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य झारखंड में सूड़ी समाज की महिलाओं को संगठित करना, उनकी समस्याओं को मंच प्रदान करना तथा समाज के विकास में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना होगा. वहीं राष्ट्रीय सूड़ी समाज झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र मंडल ने कल्पना मंडल को बधाई देते हुए कहा कि संगठन महिलाओं को नेतृत्व में आगे बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है. उन्होंने विश्वास जताया कि कल्पना मंडल अपने अनुभव और सामाजिक सक्रियता से महिला मोर्चा को नई ऊर्जा प्रदान करेंगी तथा समाजहित में बेहतर कार्य करेंगी.

AlsoRead:हालिया चुनाव पर माकपा का मंथन: बंगाल में भाजपा की जीत को गंभीर राजनीतिक चुनौती बताया, कहा- ‘धर्मनिरपेक्ष मूल्यों की रक्षा जरूरी’

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *