Click Here
Click Here
Click Here

मातृ दिवस पर स्टेशन परिसर में खीर वितरण, संजय वर्मन ने दिया सेवा का संदेश

Palamu: ​मातृ दिवस के अवसर पर आज शाम को मेदिनीनगर रेलवे स्टेशन परिसर में युवा समाजसेवी एवं कांग्रेस पार्टी के जिला सचिव...

Palamu News
स्टेशन परिसर में किया गया खीर वितरण

Palamu: ​मातृ दिवस के अवसर पर आज शाम को मेदिनीनगर रेलवे स्टेशन परिसर में युवा समाजसेवी एवं कांग्रेस पार्टी के जिला सचिव संजय वर्मन तथा समाजसेवी मनीष वर्मन के नेतृत्व में जरूरतमंद लोगों के बीच खीर वितरण किया गया. ​इस अवसर पर संजय वर्मन ने कहा कि “मां के चरणों में ही स्वर्ग है. मातृ दिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाना ही मां के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है. हमारा प्रयास है कि कोई भी भूखा न सोए.”

​कार्यक्रम में स्टेशन परिसर में मौजूद दर्जनों जरूरतमंद लोगों, बुजुर्गों एवं बच्चों को खीर खिलाई गई. स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की. ​इस दौरान कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: तमाड़ में सामाजिक चेतना की नई शुरुआत, “समाज बचेगा तो संस्कृति बचेगी” कार्यक्रम में जुटे कई गणमान्य

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *