वर्दी में अश्लील फोटो मामले में दो इंस्पेक्टरों पर गाज गिरने के बाद, अब जेल से छूटे पुलिस पदाधिकारी का दो महिला के साथ तीन आपत्तिजनक वीडियो वायरल

Ranchi : अभी वर्दी में महिला सिपाही के साथ इंस्पेक्टर की अश्लील फोटो वायरल होने का मामला शांत भी नहीं हुआ था...

Ranchi : अभी वर्दी में महिला सिपाही के साथ इंस्पेक्टर की अश्लील फोटो वायरल होने का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि पुलिस विभाग के एक और पदाधिकारी का नया कारनामा सामने आ गया है. इस बार एक एएसआई के तीन कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल रहे हैं. जानकारी के अनुसार, जिस एएसआई का वीडियो वायरल हुआ है, वह हाल ही में जेल से जमानत पर बाहर आया है. बताया जा रहा है कि जेल से बाहर निकलने के कुछ ही समय बाद उसके तीन वीडियो वायरल हुए हैं, जिनमें वह दो युवतियों के साथ आपत्तिजनक अवस्था में दिख रहा है, हालांकि, इन वायरल वीडियो की आधिकारिक तौर पर न्यूज वेव झारखंड कोई पुष्टि नहीं करता है. एएसआई वर्तमान में गुमला जिले में ही पोस्टेड है.

यह भी पढ़ें: NEWS WAVE IMPCT: वर्दी में महिला पुलिसकर्मी के साथ अश्लील फोटो वायरल होने के बाद दो इंस्पेक्टर पर गिरी गाज, एसपी ने की कार्रवाई

क्या है पूरा मामला?

उल्लेखनीय है कि इस एएसआई का विवादों से पुराना नाता रहा है. इससे पहले एक महिला सिपाही और एक सहायक महिला पुलिसकर्मी ने इस पर बेहद गंभीर आरोप लगाए थे. महिला सिपाही का आरोप था कि उसके पति की मृत्यु के बाद नौकरी के सिलसिले में उसकी मुलाकात उक्त एएसआई से हुई थी. आरोप के मुताबिक, एएसआई ने खुद को अविवाहित बताकर महिला को शादी का झांसा दिया और लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण किया.

वीडियो बनाकर दिया धमकी

पीड़िता ने यह भी शिकायत की थी कि आरोपी ने चोरी-छिपे उसके आपत्तिजनक वीडियो बना लिए थे और शिकायत करने पर उन्हें सार्वजनिक करने की धमकी देता था. इसी मामले में कानूनी कार्रवाई के बाद एएसआई को जेल भेजा गया था.

यह भी पढ़ें: सरायकेला: 13 मई को जिला नियोजनालय में लगेगा रोजगार मेला, 1000 से अधिक पदों पर होगी भर्ती

सोशल मीडिया पर आम लोग इस मामले को लेकर अलग अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं

सोशल मीडिया पर आम लोग इस मामले को लेकर अलग अलग प्रतिक्रिया दे रहे है. लोगों का कहना है कि पुलिस विभाग में इस तरह की अनैतिक गतिविधियों में शामिल अधिकारियों पर केवल निलंबन या जेल काफी नहीं है, बल्कि विभाग से बर्खास्तगी जैसी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि वर्दी का सम्मान बना रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *