Click Here
Click Here
Click Here

खूंटी: तोरपा में पुल निर्माण स्थल पर अपराधियों का तांडव, हवाई फायरिंग कर फैलाई दहशत, मजदूरों की एकजुटता देख बाइक छोड़ भागे बदमाश

Khunti : जिले से एक बड़ी आपराधिक वारदात सामने आई है, जहां तोरपा थाना क्षेत्र के सुंदारी पाकर टोली से गुडगुडचुंवा तक...

Khunti : जिले से एक बड़ी आपराधिक वारदात सामने आई है, जहां तोरपा थाना क्षेत्र के सुंदारी पाकर टोली से गुडगुडचुंवा तक चल रहे पुल निर्माण कार्य स्थल पर अपराधियों ने जमकर उत्पात मचाया. रविवार को एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए तीन बेखौफ अपराधियों ने न सिर्फ निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के साथ मारपीट की, बल्कि इलाके में दहशत फैलाने के उद्देश्य से ताबड़तोड़ फायरिंग भी की. हालांकि, मजदूरों की सूझबूझ और एकजुटता के आगे अपराधियों के हौसले पस्त हो गए और उन्हें अपनी बाइक छोड़कर भागना पड़ा.

अचानक पहुंचे अपराधी, मजदूरों को पीटा और छीने मोबाइल:

जानकारी के अनुसार, रविवार को सुंदारी पाकर टोली-गुडगुडचुंवा पुल निर्माण स्थल पर रोजाना की तरह मजदूर काम कर रहे थे. इसी दौरान एक अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन अज्ञात युवक वहां पहुंचे. निर्माण स्थल पर आते ही युवकों ने गाली-गलौज करते हुए मजदूरों के साथ मारपीट शुरू कर दी. अचानक हुए इस हमले से कार्यस्थल पर अफरा-तफरी मच गई. अपराधियों ने हथियारों के बल पर वहां काम कर रहे करीब एक दर्जन मजदूरों के मोबाइल फोन जबरन छीन लिए.

दहशत फैलाने के लिए की 4 राउंड फायरिंग:

साइट पर मौजूद संवेदक के मुताबिक, लेवर शेड और निर्माण स्थल के आसपास खौफ का माहौल पैदा करने और काम बंद कराने की नीयत से अपराधियों ने हवा में चार राउंड फायरिंग की. गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और मजदूर सहम गए.
शुरुआती अफरा-तफरी के बाद निर्माण स्थल पर मौजूद सभी मजदूर एकजुट हो गए. मजदूरों ने हिम्मत दिखाते हुए अपराधियों को घेरना शुरू किया और उनका पुरजोर विरोध किया. मजदूरों के कड़े तेवर को देखकर और खुद को घिरता देख अपराधी इतने घबरा गए कि अपनी अपाचे मोटरसाइकिल को मौके पर ही छोड़कर पैदल ही जंगलों की तरफ फरार हो गए.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *