Koderma: सदर थाना क्षेत्र के फरेंदा गांव में घर से सटे जंगल की ओर गई एक नाबालिग लड़की की कुएं में डूबने से मौत हो गई. मृतक बच्ची की पहचान राजेश सिंह की 12 वर्षीय पुत्री तितली कुमारी के रूप में की गई है.
महुआ खाने गई थी जंगल, कुएं में गिरने से हादसा
घटना की जानकारी देते हुए मृतक बच्ची के पिता राजेश सिंह ने बताया कि बुधवार अपराह्न वह अपनी कुछ सहेलियों के साथ गांव से सटे जंगल की ओर महुआ के फूल खाने गई हुई थी. इसी दौरान वहां स्थित एक कुएं के पास अचानक उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में गिर गई. कुएं के गहरे पानी में डूब जाने से उसकी मौत हो गई.
इधर उसके साथ गई अन्य लड़कियों ने शोर मचाया. जिसके बाद परिजन वहां पहुंचे और तितली को कुएं से बाहर निकालकर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही कोडरमा पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है.
ALSO READ: जेपीएससी अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा मौका: सरकार देगी फ्री टेस्ट सीरीज व मार्गदर्शन



