Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा: उरवां चौक के पास भीषण सड़क हादसा, टैंकर ने सवारी गाड़ी को रौंदा, 8 घायल, दो की हालत गंभीर

कोडरमा: जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची-पटना मुख्य मार्ग पर शनिवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. उरवां चौक के...

कोडरमा: जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची-पटना मुख्य मार्ग पर शनिवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. उरवां चौक के समीप एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार टैंकर ने विपरीत दिशा से आ रही सवारी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी. इस भीषण भिड़ंत में करीब सात से आठ लोग घायल हो गए हैं, जिनमें दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार टैंकर बरही की ओर से आ रहा था.उरवां चौक के पास टैंकर चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और दूसरी दिशा से बरकट्ठा की ओर जा रही सवारी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया.टक्कर इतनी भयानक थी कि टैंकर सवारी गाड़ी को घसीटते हुए सड़क किनारे स्थित एक पक्के मकान से जा टकराया. हादसे के वक्त सड़क किनारे कई स्थानीय विक्रेता सब्जी बेच रहे थे.अनियंत्रित टैंकर की जद में आने से वहां भी अफरा-तफरी मच गई और कुछ दुकानदार भी चोटिल हुए हैं. घटना के बाद चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोग तुरंत राहत कार्य में जुट गए.घटना की सूचना मिलते ही चंदवारा थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन में फंसे यात्रियों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला. सभी घायलों को तत्काल एंबुलेंस के जरिए कोडरमा सदर अस्पताल भेजा गया.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *