Koderma: जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र ग्राम कदोडीह निवासी 60 वर्षीय जानकी देवी पति झारखंडी महतो ने मंगलवार को अपने नातिन की गुमशुदगी को लेकर मरकच्चो थाना में आवेदन देकर खोजबीन की गुहार लगाई है. दिए गए आवेदन में कहा है कि 14 जून 2026 की रात खाना पीना खाकर सभी अपने-अपने कमरे में सोने चले गए. 3:00 बजे सुबह जब मैं शौच के लिए उठी, तो घर का मुख्य दरवाजा खुला हुआ था. मैंने अपनी छोटी बहू को उठाया और अपनी नातिन नीतू कुमारी के कमरे में गयी, जंहा वह अपने कमरे में नही थी. अगल-बगल नाते रिश्ते में काफी खोजबीन की परन्तु पता नहीं चला. नीतू कुमारी के पिता सीकेन्द्र वर्मा जो सूरत में काम करते हैं वहां भी पता किया, तो वहां भी पता नहीं चला. उन्होंने कहा कि गुमशुदीगी होने से मुझे शक है कि मेरे नातिन के साथ कोई अनहोनी न हो. घटना के बाद परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है. परिजनों ने आशंका व्यक्त करते हुए पुलिस से युवती की जल्द खोजने की मांग की है.
AlsoRead:जामताड़ा चौकीदार भर्ती विवादों में घिरी, हाईकोर्ट केस के बीच अभ्यर्थियों का विरोध तेज



