Click Here
Click Here
Click Here

आम चुनने गई 13 वर्षीय बच्ची पर गिरी आसमानी बिजली, मौके पर मौत, एक किशोर गंभीर रूप से घायल

Jamtara: कुंडहित प्रखंड के अंबा गांव में मंगलवार दोपहर आंधी-तूफान और हल्की बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से एक...

Jamtara: कुंडहित प्रखंड के अंबा गांव में मंगलवार दोपहर आंधी-तूफान और हल्की बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से एक 13 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडहित ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया. घायल किशोर को बेहतर इलाज के लिए सिउड़ी सदर अस्पताल रेफर किया गया.

आम चुनने के दौरान हुई घटना

प्राप्त जानकारी के अनुसार अंबा गांव के पांच बच्चे हल्की बारिश के बीच आम चुनने के लिए गांव के पास गए थे. इसी दौरान आम के पेड़ के निकट अचानक वज्रपात हो गया. इसकी चपेट में आने से श्रीया बाउरी (13 वर्ष), पिता जालंधर बाउरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दिनू दास (16 वर्ष), पिता अर्जुन दास गंभीर रूप से घायल हो गया.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

सूचना मिलते ही पहुंचे अधिकारी

घटना की सूचना मिलते ही कुंडहित थाना प्रभारी प्रदीप कुमार पुलिस बल के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. वहीं अंचल कार्यालय से अंचल निरीक्षक अरुण कुमार यादव तथा हल्का कर्मचारी संदीप सोरेन भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. अंबा पंचायत के मुखिया दुलु सिंह टुडू ने भी अस्पताल पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की.

मुआवजा प्रक्रिया की दी गई जानकारी

अधिकारियों ने मृतक के परिजनों को आपदा प्रबंधन विभाग के तहत मिलने वाली सरकारी सहायता एवं मुआवजा प्रक्रिया की जानकारी दी तथा आवश्यक कागजात तैयार करने का आग्रह किया. हालांकि समाचार लिखे जाने तक परिजन पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं थे. अधिकारियों द्वारा उन्हें समझाने का प्रयास किया जा रहा था ताकि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा सके. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है. ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है.

ALSO READ : लोहरदगा: सिदो-कान्हो जिला सहकारी संघ के माध्यम से कृषि एवं वनोपज व्यवसाय को मिलेगा बढ़ावा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *