Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा: नशामुक्ति अभियान के तहत पिपचो विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Koderma: जयनगर प्रखंड क्षेत्र में नशा मुक्ति अभियान के तहत उत्क्रमित मध्य विद्यालय पिपचो में मंगलवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया....

Awareness program
नशे से दूर रहने का छात्रों ने लिया संकल्प

Koderma: जयनगर प्रखंड क्षेत्र में नशा मुक्ति अभियान के तहत उत्क्रमित मध्य विद्यालय पिपचो में मंगलवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में जयनगर थाना प्रभारी विकास कुमार ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए जीवन में अनुशासन और शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला. थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा, कि 13 से 19 वर्ष की आयु जीवन का सबसे महत्वपूर्ण समय होता है. यदि इस उम्र में छात्र-छात्राएं संयम और लगन के साथ पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें, तो वे भविष्य में अपने निर्धारित लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं.

थाना प्रभारी ने युवाओं को दी नशीले पदार्थों से दूर रहने की सलाह

थाना प्रभारी ने युवाओं को धूम्रपान एवं अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने की सलाह देते हुए कहा, कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य तीनों को प्रभावित करता है. उन्होंने विद्यार्थियों से अपने अभिभावकों और परिजनों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की अपील की. विशेष रूप से मोटरसाइकिल चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने का संदेश दिया, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जान-माल की क्षति को रोका जा सके.

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सकलदेव राम सहित सहायक शिक्षक सुरेश चंद्र रजक, विनोद कुमार अवधिया, मेघनाथ यादव, बैजनाथ सिंह, सुनील यादव एवं प्रीति सिंह उपस्थित रहे. शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया.

यह भी पढ़ें: दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्मभूषण, झारखंड के संघर्ष और अस्मिता को मिला राष्ट्रीय सम्मान: विनोद पांडेय

add1

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *