Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा: डोमचांच के गोलवाढाब से लापता बच्चा का शव बगड़ो कुआं से बरामद

Koderma: जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत गोलवाढाब गांव से बीते रविवार से लापता किशोर का शव घर से करीब 1 किलोमीटर...

Koderma: जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत गोलवाढाब गांव से बीते रविवार से लापता किशोर का शव घर से करीब 1 किलोमीटर दूरी पर स्थित बगड़ो पंचायत के मेघन पहाड़ी स्थित एक कुएं से बरामद किया गया है. मृतक की पहचान 12 वर्षीय शीतल कुमार और पिता का नाम वीरेंद्र यादव के रूप में की गई है. मिली जानकारी के अनुसार शीतल कुमार रविवार की शाम अपने घर से अचानक लापता हो गया था. जिसके बाद उसके परिजनों द्वारा उसकी काफी खोजबीन की गई। जब उसका कहीं कुछ पता नहीं चला तो परिजनों ने उसकी गुमसुदगी को लेकर डोमचांच थाना में एक सन्हा दर्ज कार्रवाई.

कुएं में मिला शव 

इधर, पुलिस तथा शीतल के परिजन लगातार उसकी खोजबीन कर रहे थे. इसी दौरान शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे डोमचांच थाना क्षेत्र के बगड़ो गांव से सटे मेघन पहाड़ी स्थित एक कुएं से बरामद किया गया. बताया जाता है की बगड़ो गांव के कुछ लोग शुक्रवार सुबह बगड़ो तालाब की ओर गए हुए थे. इसी दौरान कुछ लोग जैसे ही कुएं के चबूतरे पर बैठने गए उस दौरान सभी की नजर कुएं के भीतर तैरते हुए शव पर पड़ी. जिसके बाद उन्होंने शोर मचाकर ग्रामीणों को इकठ्ठा कर लिया. इसी बीच इसकी सूचना शीतल के परिजनों को दी गई. जिसके बाद मृतक के परिजन वहां पहुंचे और शव की पहचान की. पहचान के बाद परिजनों की चीख पुकार ने सबको झकझोर दिया. वहीं आसपास के क्षेत्र में गम का माहौल बन गया है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

मौके पर पहुंची डोमचांच पुलिस 

इधर, घटना की सूचना मिलते ही डोमचांच पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेजने की तैयारी में जुटी हुई है। बताते चलें कि मृतक दो भाई है, यह बड़ा भाई था। यह फिलहाल गांव के समीप ही एक विद्यालय में कक्षा छह में पढ़ाई करता था. शीतल के पिता मजदूरी कर अपने परिवार का जीवनयापन करते हैं.

ALSO READ: हजारीबाग: आंखों के सामने पति ने तोड़ा दम, आकाशीय बिजली ने दो किसानों व एक सहिया की ली जान

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *