Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा: जनता दरबार में DC उत्कर्ष गुप्ता ने सुनीं आमजनों की समस्याएं

Koderma: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों की...

जनता दरबार में DC उत्कर्ष गुप्ता ने सुनीं आमजनों की समस्याएं

Koderma: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना. जनता दरबार में भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मामले, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, पेयजल, विद्युत, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास सहित अन्य जनसमस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए.

समस्याओं समाधान प्रशासन की प्राथमिकता

उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी आवेदनों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि आमजनों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा प्रत्येक आवेदन पर निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई की जाए.

उपायुक्त ने कई मामलों में तत्काल आवश्यक निर्देश दिए

जनता दरबार में उपस्थित सभी फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए उपायुक्त ने कई मामलों में तत्काल आवश्यक निर्देश दिए तथा शेष मामलों को संबंधित विभागों को अग्रसारित कर शीघ्र कार्रवाई करने को कहा.

ALSO READ : पलामू: DC ने स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा की, कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई

ipb1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *