कोडरमा: नगर पंचायत डोमचांच के विकास कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Koderma: उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने नगर पंचायत डोमचांच का दौरा कर विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की. इस दौरान...

Domchanch
अधिकारियों के साथ बैठक करते डीसी

Koderma: उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने नगर पंचायत डोमचांच का दौरा कर विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने नगर क्षेत्र में नियमित साफ-सफाई, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), मुख्यमंत्री श्रमिक योजना, पीएम स्वनिधि, पीएम विश्वकर्मा, होल्डिंग टैक्स, ट्रेड लाइसेंस, सैरात बंदोबस्ती, नागरिक सुविधा मद, 15वें वित्त आयोग, जिला अनाबद्ध निधि तथा जलापूर्ति योजना समेत अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया.

उपायुक्त ने कार्यों में तेजी लाने का दिया निर्देश

समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत लंबित आवास निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया. उन्होंने पीएम विश्वकर्मा योजना के कार्यान्वयन की धीमी प्रगति पर चिंता व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को अभियान चलाकर कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया.

उपायुक्त ने नगर क्षेत्र में स्थापित एलईडी स्ट्रीट लाइटों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ शहरी वातावरण के लिए नियमित साफ-सफाई व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

उपायुक्त ने किया रेफरल अस्पताल का भी निरीक्षण

दौरे के क्रम में उपायुक्त ने जिला अनाबद्ध निधि से निर्मित हो रहे लाइब्रेरी भवन एवं Faecal Sludge Treatment Plant (एफएसटीपी) के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर गुणवत्ता एवं प्रगति की समीक्षा की. साथ ही उन्होंने रेफरल अस्पताल का भी निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त रवि जैन, नगर पंचायत डोमचांच के प्रशासक शंभू प्रसाद कुशवाहा, प्रखंड विकास पदाधिकारी भोला पांडेय, अंचल अधिकारी रविन्द्र पांडेय, नगर प्रबंधक निखिल सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: हजारीबाग: तीन दिवसीय आध्यात्मिक महासंगम संपन्न, आचार्यों ने दिए जीवन सफल बनाने के अनमोल संदेश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *