कोडरमा: मरकच्चो में 500 रुपये के टेंट वाले बांस को लेकर विवाद, मारपीट में युवक की मौत

Koderma: नवलशाही थाना क्षेत्र के डोंगोडीह गांव में 500 रुपये के टेंट के बांस को लेकर हुए विवाद में 34 वर्षीय ध्रुप...

कोडरमा
मारपीट में युवक की मौत

Koderma: नवलशाही थाना क्षेत्र के डोंगोडीह गांव में 500 रुपये के टेंट के बांस को लेकर हुए विवाद में 34 वर्षीय ध्रुप साव की कथित पिटाई के बाद मौत हो गई. परिजनों का आरोप है कि सूरज साव, उसके पिता मोहन साव और अन्य लोगों ने लाठी-बेल्ट से बेरहमी से पीटा. गंभीर हालत में ध्रुप को पहले सदर अस्पताल और फिर रिम्स रांची रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

आरोपी फरार, पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद आरोपी फरार बताए जा रहे हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है. मृतक अपने पीछे पत्नी, तीन छोटे बच्चों और वृद्ध माता-पिता को छोड़ गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

ALSO READ: सरायकेला: SIR-2026 शिविरों का DC ने किया निरीक्षण, हर पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करने के दिए निर्देश  

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *