रांची: CTI धुर्वा में होमगार्ड जवानों की पासिंग आउट परेड, DIG ने ली सलामी, कहा- कानून व्यवस्था में होमगार्ड की भूमिका अहम

Ranchi: राजधानी रांची के धुर्वा स्थित केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान (सीटीआई) में सोमवार को होमगार्ड के प्रशिक्षुओं का पासिंग आउट परेड समारोह संपन्न...

Ranchi: Passing out parade of Home Guard jawans at CTI Dhurwa, DIG took salute, said- Home Guard's role is important in law and order.

Ranchi: राजधानी रांची के धुर्वा स्थित केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान (सीटीआई) में सोमवार को होमगार्ड के प्रशिक्षुओं का पासिंग आउट परेड समारोह संपन्न हुआ. प्रशिक्षण पूरा करने वाले नए जवानों ने मुख्य अतिथि के समक्ष परेड प्रस्तुत किया और अपनी उत्कृष्ट कार्यकुशलता व कड़े अनुशासन का परिचय दिया. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित झारखंड के गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाओं के डीआईजी ने परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली. जवानों को संबोधित करते हुए डीआईजी ने कहा कि राज्य की आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, आपदा प्रबंधन और जनसेवा में होमगार्ड की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है. उन्होंने नए जवानों से पूरी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और सेवा-भाव के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने का आह्वान किया.

यह भी पढ़ें: अधिकारी जनप्रतिनिधियों का सम्मान करें, वित्त मंत्री के तेवरों के समर्थन में उतरे के. राजू, नौकरशाही की कार्यशैली पर खड़े किए गंभीर सवाल

हर परिस्थिति से निपटने का मिला कड़ा प्रशिक्षण

पासिंग आउट परेड समारोह से पूर्व जवानों को आधुनिक चुनौतियों से निपटने के लिए बहुआयामी प्रशिक्षण दिया गया. इसमें फिजिकल ट्रेनिंग और हथियार संचालन के साथ-साथ आपदा प्रबंधन, अग्निशमन, प्राथमिक उपचार, ट्रैफिक मैनेजमेंट और कानून-व्यवस्था बनाए रखने जैसे व्यावहारिक व सैद्धांतिक विषय शामिल रहे. मौके पर सीटीआई के समादेष्टा कौशिक कुमार ने मुख्य अतिथि सहित तमाम आगंतुकों का स्वागत किया. संस्थान की प्रगति रिपोर्ट साझा करते हुए उन्होंने बताया कि ट्रेनिंग की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है. संस्थान में नए बैरक, मेस और अन्य जरूरी निर्माण कार्य तेजी से चल रहे हैं, जिन्हें जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा. समारोह के अंतिम चरण में प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जांबाज प्रशिक्षुओं को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया. इसके बाद सभी जवानों को देश और समाज की रक्षा की शपथ दिलाई गई. राष्ट्रगान के साथ इस भव्य समारोह का समापन हुआ.

Ranchi: Passing out parade of Home Guard jawans at CTI Dhurwa, DIG took salute, said- Home Guard's role is important in law and order.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *