Kodarma:समाहरणालय सभागार में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की शुरुआत में उपायुक्त ने पूर्व बैठकों में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
डीसी ने सघन जांच अभियान चलाने का दिया निर्देश
बैठक के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा सड़क दुर्घटनाओं एवं हिट एंड रन मामलों से संबंधित आवेदनों के निष्पादन की स्थिति की जानकारी दी गई. उपायुक्त ने जिले के चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स पर सड़क सुरक्षा से संबंधित ठोस एवं प्रभावी कार्य करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने सघन वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश देते हुए कहा कि शहरी क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए. साथ ही सड़क पर अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिए. सर्विस रोड पर अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाने एवं अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटाने के निर्देश भी दिए गए. बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया.

बैठक में पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष, वन प्रमंडल पदाधिकारी सौमित्र शुक्ला, उप विकास आयुक्त रवि जैन, अपर समाहर्ता संजय पीएम कूजूर, अनुमंडल पदाधिकारी निर्मल सोरेन, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा विजय कुमार सोनी, जिला खनन पदाधिकारी सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे.
AlsoRead:रोजगार की तलाश में महाराष्ट्र गए बगोदर के युवक की सड़क हादसे में मौत, परिजनों में मचा कोहराम
