कोडरमा: शराब तस्करी का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, 2 गाड़ियों से 1.75 लाख की अवैध शराब जब्त

Koderma: जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सतगावां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई...

Koderma
1.75 लाख की अवैध शराब के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

Koderma: जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सतगावां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.75 लाख रुपये मूल्य की अवैध शराब जब्त की है. पुलिस ने शराब से लदे दो वाहनों को कब्जे में लेकर चार तस्करों को गिरफ्तार किया है.

गुप्त सूचना पर की गई घेराबंदी

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 16 जुलाई की सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि एक स्कॉर्पियो और एक सफारी वाहन में अवैध शराब लादकर सतगावां के रास्ते गोविंदपुर होते हुए बिहार ले जाई जा रही है. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चोइधराम बेल फॉरेस्ट के पास वाहन जांच अभियान चलाया.

भागने की कोशिश, लेकिन पुलिस ने दबोचा

पुलिस को देखते ही दोनों वाहनों के चालकों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया. तलाशी के दौरान दोनों वाहनों के पीछे और सीटों के नीचे छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई.

1.75 लाख की शराब और दो वाहन जब्त

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान करीब 247 लीटर अंग्रेजी शराब, 30 लीटर बीयर सहित विभिन्न ब्रांड की कुल 1.75 लाख रुपये मूल्य की शराब बरामद की. साथ ही स्कॉर्पियो और सफारी वाहन भी जब्त किए गए.

चार तस्कर गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के सारण और वैशाली जिले के रहने वाले आदित्य राज, गौतम कुमार, संतोष कुमार और विकास कुमार के रूप में हुई है. सभी के खिलाफ बीएनएस और उत्पाद अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

अभियान रहेगा जारी

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में अवैध शराब तस्करी और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. इस कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.

 ALSO READ: कोडरमा: जयनगर में वन विभाग का बड़ा एक्शन! अवैध लकड़ी से भरा पिकअप जब्त, चालक फरार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *