कोडरमा : छतरबर जंगल में छापेमारी, अवैध ढिबरा उत्खनन में लिप्त एक पोकलेन जब्त

Koderma : अवैध खनन पर लगाम लगाने के लिए कोडरमा वन विभाग और पुलिस ने एक बार फिर संयुक्त कार्रवाई की है....

अवैध खनन

Koderma : अवैध खनन पर लगाम लगाने के लिए कोडरमा वन विभाग और पुलिस ने एक बार फिर संयुक्त कार्रवाई की है. कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत छतरबर जंगल के लकड़मंधवा स्थित पुराने माइंस क्षेत्र में देर रात प्रशिक्षु आईएफएस पदाधिकारी मोहित बंसल और कोडरमा थाना प्रभारी के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान अवैध ढिबरा उत्खनन में प्रयुक्त एक जेसीबी पोकलेन मशीन को मौके से जब्त किया गया. छापेमारी की भनक लगते ही अवैध खनन में शामिल लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले. वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि लकड़मंधवा क्षेत्र में पिछले कुछ समय से अवैध ढिबरा खनन की शिकायतें मिल रही थी. इसी के आलोक में यह विशेष अभियान चलाया गया. इससे पहले भी इस क्षेत्र में कई बार बड़ी छापेमारी की जा चुकी है. जिसमें पोकलेन और ट्रैक्टर जैसी भारी मशीनें जब्त की गई थी. बावजूद इसके कुछ लोग उत्खनन कर सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचा रहे थे.

आरोपियों की पहचान कर होगी कार्रवाई

छापेमारी दल में वनरक्षी छत्रपति शिवाजी, दुर्गा महतो, गोपाल यादव सहित कोडरमा थाना के पुलिस जवान शामिल रहे. अधिकारियों ने कहा कि अवैध खनन में संलिप्त लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ वन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी. क्षेत्र में लगातार गश्त बढ़ा दी गई है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई की सराहना की है और कहा कि जंगल क्षेत्र में अवैध खनन पर रोक लगने से पर्यावरण और वन संपदा दोनों की रक्षा होगी.

 

ALSO READ सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल से हटाना लोकतंत्र और संविधान को कुचलने जैसा : डिंपल यादव

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *