Ranchi: डोमचांच प्रखंड के बच्छेडीह-नवलशाही स्थित दुर्गा मंडप परिसर में नवनिर्मित चबूतरे का उद्घाटन सोमवार को पंचायत की मुखिया बीना देवी ने किया. इस अवसर पर मुखिया बीना देवी ने कहा कि दुर्गा मंडप परिसर में चबूतरा नहीं होने से ग्रामीणों को पूजा-पाठ एवं सामाजिक कार्यक्रमों में काफी परेशानी होती थी. ग्रामीणों की मांग पर 15वें वित्त आयोग की राशि से चबूतरे का निर्माण कराया गया है. इससे श्रद्धालुओं को बैठने और विभिन्न सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने में सुविधा होगी.

पंचायत के विकास के लिए लगातार प्रयास
उन्होंने कहा कि पंचायत के विकास के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है. सभी वार्डों में जनहित से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

