Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा: झारखंड SIR-2026 के तहत विशेष शिविर आयोजित, DC ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

Koderma: झारखंड विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत दिनांक 08 एवं 09 अगस्त 2026 को जिले में विशेष शिविर का आयोजन किया...

जिले के मतदान केंद्र पर आयोजित विशेष शिविर का निरीक्षण करते DC उत्कर्ष गुप्ता
जिले के मतदान केंद्र पर आयोजित विशेष शिविर का निरीक्षण करते DC उत्कर्ष गुप्ता

Koderma: झारखंड विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत दिनांक 08 एवं 09 अगस्त 2026 को जिले में विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है. दोनों दिनों जिले के सभी मतदान केंद्रों पर सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक पात्र नागरिकों के लिए Form-6 एवं Form-8 भरने की सुविधा उपलब्ध रहेगी. इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता द्वारा झुमरी तिलैया नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत पथ विभाग, कोडरमा के समीप स्थित तीन मतदान केंद्रों तथा गांधी उच्च विद्यालय स्थित दो मतदान केंद्रों पर Form-6 एवं Form-8 प्राप्त करने हेतु आयोजित विशेष शिविर का निरीक्षण किया गया.

BLO को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने शिविर में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा सभी BLO सुपरवाइजर एवं BLO को निर्वाचन संबंधी कार्यों के सुचारु संचालन एवं पात्र नागरिकों को आवश्यक सहयोग प्रदान करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

पात्र नागरिकों से शिविर का लाभ उठाने की अपील

इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने जिले के सभी पात्र भारतीय नागरिकों से अपील की कि वे विशेष शिविर में शामिल होकर आवश्यकतानुसार Form-6 एवं Form-8 भरें तथा निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधा का लाभ उठाएं. मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी निर्मल सोरेन, उप निर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार सोनी समेत अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.

ALSO READ: सरायकेला: JPSC-JSSC भर्ती घोटाले के खिलाफ BJYM का छात्रों को समर्थन, 10 अगस्त के विधानसभा घेराव में होंगे शामिल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *